Category Archives: शहर

दो घंटे देरी से रवाना हुई अवंतिका, पुरी एक्सप्रेस निरस्त

Last Updated:  Tuesday, July 19, 2022  10:33 pm

इंदौर : दाहोद के समीप डिरेल हुई मालगाड़ी के 16 वैगन हटाकर ट्रैक पर रेल यातायात बहाल जरूर कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल ट्रेनों को धीमी गति से इस रूट से चलाया जा रहा है। इसके चलते तमाम ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें तो निरस्त भी की गई हैं।पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12962 इंदौर – मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस 19 जुलाई को अपने निर्धारित समय से करीब और पढ़े

मालगाड़ी के बेपटरी होने से इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त

Last Updated:  Monday, July 18, 2022  6:25 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले मंगलमहुंडी – लिमखेड़ा सेक्शन में मालगाड़ी के कुल 16 वैगन बेपटरी हो गए। इससे इस रूट पर रेल यातायात बुरीतरह प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रहीं हैं, वहीं कई ट्रेनें निरस्त भी की गई हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना स्थल पर डीआरएम विनीत गुप्ता सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। मालगाड़ी के वैगनों को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम युद्धस्तर और पढ़े

खलघाट पुल से नर्मदा में गिरी यात्री बस, 13 यात्रियों के शव बरामद

Last Updated:  Monday,   2:54 pm

धामनोद : सोमवार सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट पुल पर यात्री बस, अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में जा गिरी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी, महिलाओं – बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बताई गई है। ब्रिज पर ओवरटेक करने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट और पढ़े

कलैक्टर ने विजयी महापौर व पार्षदों को वितरित किए प्रमाण पत्र।

Last Updated:  Monday,   6:34 am

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह निगम चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे,इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, जूही भार्गव, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, डॉ. उमाशशि शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नगरीय निकाय चुनाव में जीत का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

Last Updated:  Monday,   6:31 am

इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और 64 पार्षद प्रत्याशियों विजय पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर जमकर विजय उत्सव मनाया गया ।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। होली- दिवाली सा दिखा नजारा। जश्न के दौरान बीजेपी कार्यालय पर होली और दीपावली दोनों का नजारा देखने को मिला। लाल, गुलाबी और भगवा रंग के गुलाल से कार्यकर्ता एक दूसरे को रंगते नजर आए ,वहीं जोरदार आतिशबाजी और पढ़े

पुष्यमित्र होंगे इंदौर के नए महापौर, सवा लाख से भी अधिक मतों से संजय शुक्ला को हराया

Last Updated:  Monday,   12:06 am

नगरीय निकाय निर्वाचन,इंदौर – 2022 इंदौर : नगर सरकार की जंग में बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मार ली। महापौर भी उसका जीता और निगम परिषद में भी अधिकांश पार्षद उसी के चुनकर आए। दमदारी से चुनाव लड़ने के बावजूद कांग्रेस के संजय शुक्ला चुनाव हार गए। बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्ला को एक लाख 33 हजार 497 मतों से हराया। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी भार्गव को 5 लाख 92 हजार 919 और पढ़े

इंदौर नगर निगम में बीजेपी का महापौर, 60 से ज्यादा पार्षद भी जीते

Last Updated:  Sunday, July 17, 2022  7:12 pm

इंदौर : नगर सरकार के चुनाव में तमाम आकलनों और आशंकाओं को झुठलाते हुए बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। 2015 की ही तर्ज पर उसके 60 से 65 पार्षद प्रत्याशी या तो जीत गए हैं, या जीत की कगार पर खड़े हैं। उसके महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र करीब सवा लाख वोटों से चुनाव जीत रहे हैं, हालांकि औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। नगरीय निकाय निर्वाचन,इंदौर – 2022 कुल वार्ड 85 बीजेपी 65कांग्रेस 17निर्दलीय 03 वार्ड : रुझान, आगे/जीत। और पढ़े

इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र को निर्णायक बढ़त

Last Updated:  Sunday,   2:42 pm

विजयवर्गीय – मेंदोला समर्थक चंदू शिंदे वार्ड 22 से चुनाव हारे। इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। उसके महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने एक लाख से भी अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक, दो, चार और राऊ से पुष्यमित्र को खासी बढ़त मिली। करीब 70 वार्डों में भी बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए और पढ़े

इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र ने बनाई 50 हजार से अधिक की बढ़त

Last Updated:  Sunday,   1:01 pm

इंदौर : नगरीय निकाय निर्वाचन – 2022 के पहले चरण में हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई है। इंदौर में महापौर पद के साथ सभी 85 वार्डों की मतगणना भी चल रही है।शुरुआती गणना में चुनिंदा वार्ड छोड़कर बीजेपी एकबार पुनः अपना परचम लहराती दिखाई दे रही है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी आगे। ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय शुक्ला से करीब 57 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। और पढ़े

बीजेपी एजेंटों को मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से कराया गया अवगत

Last Updated:  Saturday, July 16, 2022  9:52 pm

इंदौर : केशर बाग रोड स्थित विट्ठल – रुक्मणी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्षद प्रत्याशियों, चुनाव संचालक और मतगणना अभिकर्ताओ का प्रशिक्षण सत्र आहूत किया गया। उन्हें मतगणना के समय ध्यान रखने योग्य विषयों की जानकारी दी गई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के पटके पहना कर नगर पदाधिकारियों द्वारा किया गया। नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह चौहान ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी और पढ़े