Category Archives: शहर

वीडी शर्मा की मौजूदगी के बावजूद फ्लॉप रही युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली

Last Updated:  Monday, July 4, 2022  2:06 pm

इंदौर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अगुवाई में रविवार शाम निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प रैली सुपर फ्लॉप साबित हुई।राजमोहल्ला से राजवाड़ा तक निकली इस रैली में गौरव रणदिवे के अलावा कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की संख्या भी केवल सौ – डेढ़ सौ के आसपास ही थी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजमोहल्ला चौराहा स्थित शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में युवा और पढ़े

रोड शो के दौरान अपनी समस्याओं के बारे में तख्तियों पर लिखकर पूछे मुख्यमंत्री से सवाल

Last Updated:  Sunday, July 3, 2022  10:04 pm

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की जनता से अपील। पुलिस आपको रोक देगी इसलिए तख्ती में दिखाएं सवाल। यह मुख्यमंत्री के सपनों का लेकिन मेरे अपनों का शहर है – शुक्ला। इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने इंदौर की जनता से अपील की है कि नगर निगम के चुनाव में आपके वोट के लिए सोमवार को शहर में रोड शो करने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपनी समस्याओं के सवाल और पढ़े

विरासत को सहेजते हुए विकास के पथ पर इंदौर को आगे ले जाएंगे – भार्गव

Last Updated:  Sunday,   9:56 pm

विकास किया है विकास करेंगे। इंदौर : भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को राऊ व क्षेत्र-4 में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भाजपा की निगम परिषद ने इंदौर के विकास के साथ संस्कृति, सुरक्षा, स्वास्थ्य के स्ट्रक्टर को मजबूत करने का काम किया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मांगीलाल चुरिया हॉस्पिटल में बेड बढ़ाने, प्रकाशचंद सेठी हॉस्पिटल को सर्वसुविधा युक्त बनाने का काम भाजपा के शासनकाल में हुआ है। इसके साथ साथ इंदौर और पढ़े

जनभागीदारी से किया इंदौर का विकास -विजयवर्गीय

Last Updated:  Sunday,   9:51 pm

इंदौर : सकारात्मक सोच के साथ दूरदृष्टि रखते हुए किए गए विकास के काम बेहद उपयोगी साबित होते हैं। कांग्रेस ने हमेशा विकास विरोधी रवैया अपनाया है। जब इंदौर – भोपाल राजमार्ग को स्टेट से नेशनल हाइवे में बदलने की बात हो,इंदौर – उज्जैन फोरलेन की बात हो, सुपर कॉरिडोर बनाने की बात हो या नर्मदा तृतीय चरण के लिए 300 करोड़ का लोन लेने की बात हो, हर मामले में कांग्रेस ने विकास का विरोध किया। मेरे महापौर कार्यकाल और पढ़े

रेल, सड़क और हवाई सेवा का तेजी से हो रहा विस्तार बीजेपी की देन – लालवानी

Last Updated:  Saturday, July 2, 2022  11:43 pm

तेज हो गई है इंदौर की तरक्की की रफ्तार। इन्दौर : लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए इंदौर की रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ने का दावा किया। उन्होंने तीनों ही क्षेत्रों में लंबित प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम होने की बात कहते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट पूरे होते ही इंदौर का संपर्क देश के सभी बड़े शहरों से हो जाएगा।लालवानी ने कहा कि तेजी ये विकसित और पढ़े

बीजेपी को दिया एक भी वोट बेकार नहीं जाएगा – सिंधिया

Last Updated:  Saturday,   11:38 pm

वार्ड 21 में अब मतदाता बदलाव के पक्ष में – गोयल इंदौर : वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल की वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केन्द्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदनमोहन गार्डन में हुई मुलाकात भाजपा खेमे में चर्चा का विषय रही। दरअसल, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने गणेश गोयल को सिंधिया से यह कहते हुए मिलवाया कि ये पूर्व में भी एल्डरमेन रहे है तो सिंधिया और पढ़े

किसी के भी ठेले नहीं तोड़े जाएंगे, हॉकर्स जोन के लिए चिन्हित करेंगे जगह – भार्गव

Last Updated:  Saturday,   11:31 pm

हम आपके सुख दुख के साथी है-रमेश मेंदोला। इंदौर : विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 में भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि किसी भी साग-सब्जी, फल या अन्य सामग्री बेचने वाले छोटे कारोबारी के ठेले नहीं तोड़े जाएंगे। समझाइश के साथ निगम जो जुर्माना लगाता है उसे भी किश्तों में वसूल करेंगे। हर तरह के फुटपाथ पर रोजगार करने वाले छोटे लोगों को सम्मान के साथ रोजी-रोटी कमाने के अवसर दिए और पढ़े

पहले तोड़े ठेले, अब दिया जा रहा प्रलोभन – शुक्ला

Last Updated:  Saturday,   11:28 pm

इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किए गए दृष्टि पत्र में शहर के विकास की दृष्टि का अभाव नजर आता है । कांग्रेस के घोषणा पत्र को कॉपी करने के चक्कर में भाजपा अपनी दृष्टि बताने में चूक गई। भाजपा की निगम परिषद ने पहले तो सारे शहर में ठेलों को तोड़ा और अब चुनाव के समय प्रलोभन दिया जा रहा है । शुक्ला अपने जनसंपर्क के दौरान शहर में और पढ़े

बीजेपी को विजयी बनाकर इंदौर के विकास में बनें सहभागी – सिंधिया

Last Updated:  Saturday,   10:15 am

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा 3 में किया आम सभा को संबोधित। इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा 3 के वार्ड क्रमांक 61 स्थित जबरन कॉलोनी में आम सभा को संबोधित किया। श्री सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी है। मां अहिल्या की नगरी है साथ ही सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है और मां अहिल्या के पराक्रम का प्रतीक है। जब इस पवित्र भूमि पर आता और पढ़े

तीन अलग- अलग मामलों में संजय शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी

Last Updated:  Friday, July 1, 2022  3:45 am

इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला को आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी तीन अलग-अलग मामलों में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। यह कारण बताओ सूचना पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी (महापौर) राजेश राठौर द्वारा जारी किए गए हैं।आवेदकों ने अलग-अलग इस आशय की शिकायत कि थी कि शुक्ला द्वारा बिना किसी प्रमाण के विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी पर आरोप वाले वक्तव्य दिए गए हैं। और पढ़े