Category Archives: शहर

इंदौर में भारी बारिश, सड़कों और बस्तियों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

Last Updated:  Tuesday, July 5, 2022  3:33 pm

इंदौर : मौसम विभाग का अनुमान बारिश को लेकर सही साबित हुआ। उसने इस बारे में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। बरसात का वेग इतना तेज था की कई इलाके जलमग्न हो गए। कालोनियों और निचली बस्तियों में पानी भर जाने से लोगों की फजीहत हो गई। तमाम प्रमुख सड़कें पानी की निकासी के अभाव में तालाबों में तब्दील हो गई। बीआरटीएस, रिंग रोड,एमजी रोड, पीपल्याहाना, चंद्रभागा सहित अन्य और पढ़े

नेहरू स्टेडियम से किया गया मतदान सामग्री का वितरण

Last Updated:  Tuesday,   3:22 pm

इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन ने 6 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर पद के साथ ही 85 वार्डों में पार्षदों के निर्वाचन के लिए वोट डाले जाएंगे। नेहरू स्टेडियम से किया गया मतदान सामग्री का वितरण। मंगलवार 5 जुलाई को नेहरू स्टेडियम से मतदान दलों को सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया। नेहरू स्टेडियम में बनाए गए वाटर प्रूफ डोम। नेहरू और पढ़े

वृद्धाश्रम पहुंचे संजय शुक्ला,बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Last Updated:  Tuesday,   3:18 pm

इंदौर : नगर निगम चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे के साथ परदेशीपुरा स्थित वृद्ध आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से हर मुश्किल आसान हो जाती है। शास्त्रों में कहा है कि मां बाप के कर्ज को बच्चे कभी उतार नहीं सकते। वह आजीवन उनके ऋणी रहते हैं। कोरोना महामारी के कारण बुजुर्गों में भय और अनिश्चितता आ और पढ़े

निपानिया क्षेत्र में नया थाना खोलने की रहवासियों ने उठाई मांग

Last Updated:  Monday, July 4, 2022  11:33 pm

इंदौर: शहर के सबसे तीव्र गति से विकसित हो रहे निपानिया, पिपलियाकुमार क्षेत्र के तहत आने वाली विभिन्न कॉलोनियों की जन समस्याओं का स्थानीय शासन, प्रशासन के सहयोग निवारण करने तथा क्षेत्र की कानून व्यवस्था को स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुदृढ़ करने हेतु वार्ड 36 – 37 रहवासी महासंघ की एक महा बैठक तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा कॉलोनी, एम् आर 4, चिकित्सक और पढ़े

वोटर लिस्ट में एक ही बूथ पर दो जगह नाम दर्ज, बड़ी लापरवाही आई सामने..!

Last Updated:  Monday,   11:24 pm

इंदौर : ‘एक बूथ, दो जगह नाम’ निर्वाचन आयोग की बड़ी गलती सामने आई है।आवेदन देने के बाद भी वोटर लिस्ट में दो जगह नाम अंकित होना पाया गया है। समाजसेवी मंजूर बेग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व वोटर लिस्ट की छानबीन कराई जाती है, नामों की जांच की जाती है। बावजूद इसके, वोटर लिस्ट में दो जगह उनका नाम दर्ज होने से डबल नामों की मतदाता पर्ची और पढ़े

मुख्यमंत्री आए और महंगी बिजली का झटका दे गए- शुक्ला

Last Updated:  Monday,   9:05 pm

मुख्यमंत्री ने फिर इंदौर के लोगों को धमकाया। वहीं घोषणाएं दोहरा गए, जो सालों से कर रहे हैं। इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर इंदौर में जनता को धमकाया । अपने प्रत्याशी की कमजोर स्थिति को देखकर वे लोगों को डरा कर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। वे आए और लोगों को महंगी बिजली का झटका दे गए। मुख्यमंत्री डरा और पढ़े

सेवा करनेवाला महापौर चुनेंगे तो होगा समस्याओं का समाधान..

Last Updated:  Monday,   9:03 pm

समूचे शहर में रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने की जनता से अपील। इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर की जनता, सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में मुझे चुनेगी तो इंदौर में जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा ।वे सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो के दौरान स्थान स्थान पर नागरिकों के साथ संवाद कर रहे थे । उन्होंने कहा कि भाजपा के और पढ़े

क्षेत्र क्रमांक दो की सभा में बोले सीएम शिवराज,सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध

Last Updated:  Monday,   9:01 pm

मदन महल गार्डन पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र क्र.2 की सभी समस्याएं हल करने का वादा किया। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार सुबह आईटीआई रोड स्थित मदन महल गार्डन पर आयोजित सभा में वार्ड 21 के भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल की पीठ ठोंकते हुए कहा कि इस वार्ड की सभी अवैध कालोनियों को वैध करने, सभी घरों तक राशन पहुंचाने, जननी सुरक्षा योजना में प्रसूति के लिए 12 हजार रुपए की सहायता देने, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं संबल और पढ़े

अंतिम दिन सीएम शिवराज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार, किए रोड शो, सभाओं को किया संबोधित

Last Updated:  Monday,   8:49 pm

विकास के लिए जीत का पंच लगाएगी भाजपा-पुष्यमित्र भार्गव। बरसते पानी में मुख्यमंत्री शिवराज का आत्मीय स्वागत। कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा गए सीएम शिवराज। इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम थम गया। अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली।उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में शहर के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किए और आमसभाओं को संबोधित किया। जनता चाहती है और पढ़े

इंदौर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज कर रहे रोड शो, नुक्कड़ सभाओं को भी कर रहे संबोधित

Last Updated:  Monday,   2:19 pm

इंदौर : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद मैदान संभाल लिया है। सुबह से ही वे अलग – अलग विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो कर रहे हैं। कई जगह वे नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे उनके साथ हैं। विधानसभा क्षेत्रों में वहां के और पढ़े