Category Archives: शहर

इंदौर को अन्य शहरों से जोड़ने वाले कई प्रोजेक्ट्स का 29 मई को होगा भूमिपूजन

Last Updated:  Thursday, May 26, 2022  9:10 pm

इंदौर से बुरहानपुर सड़क तेजी से बनेगी। तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक रोड का काम शुरू होगा। इंदौर-हरदा रोड का काम भी होगा शुरू। राऊ चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर। इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर के कई महत्‍वपूर्ण रोड प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन 29 मई, रविवार को होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस आयोजन में वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इंदौर आने का न्‍यौता सांसद लालवानी ने दिया है। इंदौर – बुरहानपुर फोर और पढ़े

कोरोना योद्धा स्व. डॉ. पंडित के परिजनों को आईएमए ने की आर्थिक मदद

Last Updated:  Thursday,   9:07 pm

इंदौर : आइएमए, इंदौर ने सराहनीय पहल करते हुए दिवंगत डॉ. विकास पंडित के परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। कोरोना योद्धा डॉ. पंडित का कुछ माह पहले निधन हो गया था। आइएमए की कार्यकारिणी की बैठक में स्व. डॉ. विकास पंडित के परिवार की आर्थिक मदद हेतु प्रस्ताव पारित कर तमाम आवश्यक दस्तावेजों के साथ फाइल आईएमए के केंद्रीय मुख्यालय को भेजी गई थी। वहां से स्वीकृत सहायता राशि 11 लाख 51 हजार रूपए का चेक स्व. डॉ. और पढ़े

इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया संपन्न

Last Updated:  Thursday,   4:08 am

इंदौर : नगर निगम इंदौर के चुनाव हेतु वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में संपन्न हुई। कुल 85 वार्डों में से 34 वार्ड अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए। इनमें 17 वार्ड उसी श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। सामान्य श्रेणी के 51 वार्डों में भी 24 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। विभिन्न वर्गों के आरक्षित किए गए वार्ड इसप्रकार हैं :- पिछड़ा और पढ़े

चुनावी मोड में बीजेपी, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बताए जा रहे जीत के गुरुमंत्र

Last Updated:  Wednesday, May 25, 2022  3:51 pm

इंदौर : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मंडल स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सघन बैठके ले रहे हैं। अब तक रणदिवे विधानसभा क्रमांक 1के पांच मंडल विधानसभा क्रमांक 3 के तीन मंडल, राऊ विधानसभा के चार मंडल, सांवेर विधानसभा का निपानिया मंडल और देपालपुर मंडल की बैठक कर चुके हैं। अन्य शेष विधानसभाओं में मंडल स्तर पर बैठकें शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस के आयोजन में पुराने बाजार बताएंगे अपना गौरवशाली इतिहास

Last Updated:  Wednesday,   5:22 am

विशेष साज-सज्जा के साथ ही ग्राहकों का करेंगे पेय पदार्थों से स्वागत इंदौर : गौरव दिवस के संबंध में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में शहर के मध्य में स्थित पुराने बाजारों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक गोपी नेमा, अपर कलेक्टर अभय बेडेकर और सितलामाता बाजार, मरोठिया बाजार, बोहरा बाजार, पीपली बाजार, सांठा बाजार आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि इंदौर गौरव दिवस के आयोजन के तहत और पढ़े

एडीजी महिला सुरक्षा ने महिला थाने की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

Last Updated:  Tuesday, May 24, 2022  1:22 pm

महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। इंदौर : एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल रिचा प्रज्ञा आकस्मिक निरीक्षण करने महिला थाना इंदौर पहुंची।उन्होंने महिला थाना भवन, रिकॉर्ड का रखरखाव, सीसीटीएनएस, इत्यादि का निरीक्षण किया। थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या को किसतरह सुना जाता है, कैसे उनका निराकरण किया जाता है इसकी संपूर्ण प्रक्रिया को देखा और उसका जायजा लिया।महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से और पढ़े

बार मामले में लापरवाही बरतने पर एक आबकारी अधिकारी निलंबित, दूसरा कार्यालय में अटैच

Last Updated:  Tuesday,   12:18 pm

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने पिछले दिनों फोर फॉक्स बार के मामले में कार्रवाई की थी और एक आरोपी को रासुका में भी निरुद्ध किया था। अब उसी मामले में आबकारी विभाग ने जो लापरवाही बरती उसके चलते दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। कलेक्टर मनीष सिंह ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी बीके वर्मा को पलासिया वृत से हटाकर आबकारी कार्यालय में अटैच किया है, वहीं आबकारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह को निलंबित करते हुए कंट्रोल रूम में अटैच कर और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस के आयोजनों में तमाम संगठन और संस्थाएं निभाएंगे सक्रिय भागीदारी

Last Updated:  Monday, May 23, 2022  1:06 am

इंदौर : 25 मई से मनाए जाने वाले इंदौर गौरव दिवस उत्सव के लिए उत्साह और उल्लास का वातावरण बनने लगा है। शहर के विभिन्न औद्योगिक, व्यापारिक, व्यावसायिक, सामाजिक व अन्य संगठन और संस्थाएं भागीदारी के लिए उत्साह से आगे आ रहीं हैं। इन संस्थाओं द्वारा अपने स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का जिम्मा लिया गया है, जिससे यह उत्सव अविस्मरणीय बन जाए। इसी संदर्भ में सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा ली गई बैठक में और पढ़े

सांवेर में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे मंत्री सिलावट

Last Updated:  Monday,   1:04 am

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सोमवार, 23 मई को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में साँवेर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों से साँवेर शहर सहित अनेक गाँव लाभान्वित होंगे।मंत्री सिलावट साँवेर के  ग्राम चित्तोडा से सांवेर तक नर्मदा पेयजल लाइन का लोकार्पण करेंगे। इस कार्य की लागत एक करोड़ 54 लाख 64  हजार रूपए है। इसी तरह वे और पढ़े

कल्याणी माताओं के हाथों करवाया श्री दत्त माऊली स्वागत द्वार का लोकार्पण

Last Updated:  Sunday, May 22, 2022  8:08 pm

इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान के मार्ग पर नगर निगम ने श्री दत्त माऊली स्वागत द्वार का निर्माण कराया है। रविवार 22 मई को आयोजित एक समारोह में अण्णा महाराज के सान्निध्य में विधिविधान के साथ किया गया। इस मौके पर पद्मश्री जनक पलटा, कृष्णामुरारी मोघे, विधायक आकाश विजयवर्गीय और जीतू पटवारी, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, सुधीर देडगे, विनीता धर्म, पद्मा भोजे, रंजना मिश्रा, कंचन गिदवानी, दीपिका नाचन, दीवान राजेंद्र पलसीकर सहित कई गणमान्य नागरिक और पढ़े