Category Archives: शहर

चौथी लहर की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं, सामान्य फ्लू की तरह ही रहेगा इसका प्रकोप- डॉ. पांडे

Last Updated:  Wednesday, March 30, 2022  5:25 pm

इंदौर : चीन, हांगकांग, वियतनाम, फ्रांस सहित कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बताया जाता है कि कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के बीए-1 और 2 सब वैरिएंट का संक्रमण इन देशों में तेजी से फैल रहा है। चीन के शंघाई व अन्य कई शहरों में तो लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके चलते भारत में भी चौथी लहर आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस बारे में अवर लाइव इंडिया ने एमजीएम और पढ़े

राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हुआ इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों सांसद लालवानी व कलेक्टर ने ग्रहण किया सम्मान

Last Updated:  Tuesday, March 29, 2022  3:05 pm

इंदौर : भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदौर को पश्चिम ज़ोन में प्रथम स्थान मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह को यह अवार्ड सौंपा।पश्चिम जोन में इंदौर जिला प्रथम रहा। गुजरात के वड़ोदरा एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जल संरक्षण व पुनःशोधन के लिए मिला अवार्ड। और पढ़े

राष्ट्रपति इंदौर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

Last Updated:  Tuesday,   12:39 pm

पश्चिम जोन में इंदौर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। इंदौर : पांच बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले हुए इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि जमां हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सेंट्रल ग्राउंड वाटर टीम द्वारा और पढ़े

वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली सौगात, इंदौर से जम्मू के लिए शुरू हुई नई उड़ान

Last Updated:  Monday, March 28, 2022  8:25 pm

इंदौर : माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को अब हवाई मार्ग से जाने- आने की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इंदौर से जम्मू के लिए फ्लाइट की शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअली की। इंदौर एयरपोर्ट पर जम्मू फ्लाइट के शुभारंभ समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रमोद टण्डन और पूर्व विधायक सुदर्शन शामिल हुए। उन्होंने श्रीमती प्रीति शर्मा को और पढ़े

स्टेट प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों मीडियाकर्मियों व परिजनों ने लिया लाभ

Last Updated:  Sunday, March 27, 2022  7:42 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए शहर के पाँच बड़े चिकित्सालयों के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ सांसद शंकर लालवानी ने किया। विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क आर आर पटेल और एमवाय हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी एस ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविरों के जरिए प्राथमिक अवस्था में हो जाती है बीमारी और पढ़े

इंदौर से जम्मू के लिए 28 मार्च से प्रारंभ होगी नई उड़ान

Last Updated:  Sunday,   6:34 pm

इंदौर : नागरिक उड्डयन मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से इंदौर व जम्मू के बीच नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस नई उड़ान का शुभारंभ 28 मार्च 2022 को किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस नई हवाई सेवा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरु होने से धर्म प्रेमी जनता को सीधा लाभ मिलेगा। आगामी और पढ़े

देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराएं- राज्यपाल श्री पटेल

Last Updated:  Saturday, March 26, 2022  9:16 pm

इंदौर : देश को यूं ही आजादी नहीं मिली। इसको पाने के लिए खुदीराम बोस, सावरकर, सरदार भगतसिंह जैसे आजादी के मतवाले ने अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। हमारी नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देना जरूरी है कि फिरंगियों ने किसतरह जलियांवाला बाग हत्याकांड को अंजाम दिया और हम भारतीयों पर कितने जुल्म किए। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर हमारे कवियों, साहित्यकारों का दायित्व है कि वे अपनी लेखनी से इसको उजागर करें। नई पीढ़ी के बच्चे जरा सी और पढ़े

11 साल पुराने मारपीट के मामले में दिग्विजय सिंह सहित 6 कांग्रेसी नेताओं को 1-1 वर्ष की सजा

Last Updated:  Saturday,   9:12 pm

इंदौर : 11 वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 आरोपियों को जिला कोर्ट ने एक- एक वर्ष की सजा और 5- 5 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट ने बाद में 25- 25 हजार रुपए के मुचलके पर दिग्विजय सिंह सहित सभी 6 दोषियों को जमानत दे दी। ये था मामला। उज्जैन में 17 जुलाई और पढ़े

ग्रीन बेल्ट व बगीचे की जमीन पर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों पर हो कार्रवाई- मालू

Last Updated:  Saturday,   7:14 pm

इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू का कहना है कि, ग्रेटर बृजेश्वरी में जिस तरह की कार्रवाई नगर निगम ने की वह स्वागत योग्य है, लेकिन यह इच्छा शक्ति पूरे शहर व पूरी बृजेश्वरी कॉलोनी को लेकर दिखाई जानी चाहिए। ग्रीन बेल्ट ,बगीचों और नजूल की जमीनों पर कब्ज़े हटाने की शुरुआत बगैर भेदभाव के सख्ती से हो। जिन अधिकारियों ने नक्शे पास किए, जिनके संरक्षण में निर्माण अबाध चलता रहा उन पर भी कार्रवाई हो गुरुवार और पढ़े

कलेक्ट्रेट से लालबाग तक सड़क किनारे लग रही अवैध सब्जी मंडी हटाई गई, 6 टन सब्जी जब्त

Last Updated:  Saturday,   2:20 pm

इंदौर : कलेक्टर तिराहे से लालबाग पैलेस तक सडक किनारे लगने वाली अस्थाई फल-सब्जी की दुकानें, जिनके कारण उपरोक्त मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा था और दुघर्टना की आशंका बनीं रहती थी, को निगम के अमले ने हटाने की कार्रवाई की । इन फल व सब्जी ठेले वालों को नवलखा संवाद नगर के आगे निगम द्वारा बनाए गये हॉकर्स जोन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे।नगर निगम द्वारा अनाउंसमेंट कर अस्थाई फल-सब्जी विक्रेताओं को संवाद नगर के और पढ़े