Category Archives: शहर

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता में अग्रणी थे स्व. बालाराव इंगले, राजवाड़ा बचाने में निभाई थी अहम भूमिका

Last Updated:  Sunday, February 20, 2022  7:29 pm

इंदौर प्रेस क्लब द्वारा स्व. इंगले के जन्मशताब्दी वर्ष पर परिसंवाद का आयोजन। इंदौर : स्व. बालाराव इंगले एक कुशल पत्रकार ही नहीं आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को वे अपनी लेखनी से हमेशा उठाते थे। फक्कड़ होने के बावजूद उनके चेहरे पर प्रसन्नता सदैव झलकती रहती थी। उनकी स्मरण शक्ति अद्भुत और सोच राष्ट्रवादी थी। वीर सावरकर के विचारों से प्रभावित थे। उनका जीवन खुली किताब की तरह था। इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा और पढ़े

बायपास पर बनेंगे पांच ओवरब्रिज, 200 करोड़ के टेंडर जारी- लालवानी

Last Updated:  Sunday,   7:24 pm

इंदौर : इंदौर में बायपास पर एक साथ पांच फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। इंदौर के इतिहास में ये पहली बार है जब एक साथ इतने फ्लाईओवर बनाने के टेंडर जारी हुए है। सांसद शंकर लालवानी ने रविवार को पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। इन स्थानों पर बनेंगे फ़्लाईओवर। सांसद लालवानी ने बताया कि ये फ्लाईओवर क्षिप्रा और मांगल्‍या के बीच अर्जुन बरोदा गांव के पास, बेस्‍ट प्राइस-झलारिया के पास, लाभगंगा गार्डन (एमआर-10 चोराहा) और पढ़े

उमेश शर्मा की खरी- खरी से बीजेपी के कर्ताधर्ता हुए खफा, नोटिस थमाकर मांगी सफाई

Last Updated:  Sunday,   12:21 am

इंदौर : लगता है बीजेपी के लिए सत्ता ही सर्वोपरि हो गई है। काँग्रेसयुक्त बीजेपी अपने उन नेता और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है, जिन्होंने पार्टी के बुरे समय में दरी बिछाने से लेकर बूथ पर डटे रहकर एक- एक वोट के लिए जद्दोजहद की। कई बरस पार्टी को देने वाले ये नेता व कार्यकर्ता सिर्फ इतना चाहते हैं कि आयातित नेताओं की मिजाजपुर्सी करने वाले सत्ता और संगठन के कर्ताधर्ता उनकी भी सुध ले। उमेश शर्मा जैसे कुछ और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के ‘वेस्ट-टू- वेल्थ’ विजन को मूर्त रूप देगा इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट

Last Updated:  Saturday, February 19, 2022  7:34 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इंदौर के नवनिर्मित बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सर्कुलर इकोनॉमी और वेस्ट टू वेल्थ” के विजन और कचरा मुक्त शहर बनाने के मिशन के अनुरूप इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस और पढ़े

कोरोना का एक और वैरिएंट आया सामने, विशेषज्ञों का दावा टीकाकृत लोगों पर नहीं होगा ज्यादा असर

Last Updated:  Saturday,   6:53 pm

इंदौर : ओमिक्रोन के साथ आई कोरोना की तीसरी लहर अब उतार पर है लेकिन कोरोना वायरस हमारा पीछा छोड़नेवाला नहीं है। पश्चिमी देशों में कोरोना के एक और नए स्वरूप ने दस्तक देकर वैज्ञानिकों के साथ डॉक्टर्स की भी चिंता बढा दी है। ओमिक्रोन और डेल्टा का मिलाजुला स्वरूप है नया वैरिएंट। कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने पर ‘अवर लाइव इंडिया’ ने वरिष्ठ चिकित्सक और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने गोबर धन बायो सीएनजी गैस प्लांट का किया वर्चुअल लोकार्पण, इंदौर से प्रेरणा लेने की कही बात

Last Updated:  Saturday,   3:31 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर के देवगुराड़िया ट्रेन्चिंग ग्राउंड में स्थापित एशिया के सबसे बड़े ‘गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट’ का वर्चुअली लोकार्पण किया। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पूरी, वीरेंद्र कुमार व कौशल किशोर भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। जबकि राज्यपाल मन्गुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल से ऑनलाइन शिरकत की। इंदौर में कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायकगण प्रत्यक्ष रूप से और पढ़े

इंदौर में स्थापित प्लांट में प्रतिदिन होगा 17 हजार 500 किलो बायो सीएनजी का उत्पादन

Last Updated:  Friday, February 18, 2022  5:20 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने तथा स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के उद्देश्य से नगर निगम, इन्दौर द्वारा गीले कचरे के निपटान हेतु 550 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का बायो सी.एन.जी प्लांट स्थापित किया गया है। यह एशिया महाद्वीप में जैविक अपशिष्ट से बायो सी.एन.जी का सबसे बडा तथा देश का पहला प्लांट हैं। शहर के देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित इस बायो सी.एन.जी. प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम और पढ़े

एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण में समाज के सभी वर्गों की होगी भागीदारी

Last Updated:  Friday,   5:17 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 फरवरी को इंदौर में बॉयो-सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह समारोह उत्साह, उल्लास और उमंग के माहौल में आयोजित होगा।समाज के लगभग सभी व्यापारिक, औद्योगिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी तथा अन्य संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों ने सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में समवेत और पढ़े

लंदन के डिप्टी मेयर के साथ सांसद लालवानी ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर की चर्चा

Last Updated:  Friday,   3:10 pm

नई दिल्ली : लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आधे घन्टे से ज़्यादा चली बातचीत में इंदौर को स्टार्टअप कैपिटल बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर को लेकर उपयोगी बातचीत हुई। इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर हुई चर्चा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि राजेश अग्रवाल लंदन के डिप्टी मेयर हैं। उनके अनुभव का लाभ लेकर हम कैसे इंदौर का स्टार्टअप इकोसिस्टम बना सकते हैं, इसको लेकर और पढ़े

गणगौर घाट से लगी नदी किनारे की बस्ती हटाई गई, लोगों का किया गया पुनर्वास

Last Updated:  Friday,   12:45 am

इंदौर : रिवरफ्रंट परियोजना के अंतर्गत शहर के मध्य स्थित सरस्वती नदी के किनारों के विकास को आठ चरणों में किया जा रहा है। योजना के प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ एवं सातवे चरण का कार्य पूर्ण हो चूका है।निगमायुक्त और स्मार्ट सिटी की सह कार्यपालक निदेशक प्रतिभा पाल ने बताया कि योजना के पाँचवे चरण के क्रियान्वयन में बाधक हरसिद्धी पुल से गणगौर घाट के मध्य स्थित मच्छी बाजार बस्ती को नगर निगम, इन्दौर द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। निगमायुक्त और पढ़े