Category Archives: शहर

बिजली चोरी मामले में दाल मिल संचालक 25 लाख रुपए जमा कराए, हाईकोर्ट का आदेश

Last Updated:  Friday, February 18, 2022  12:42 am

इंदौर : हाई कोर्ट की इंदौर बैच ने महत्वपूर्ण आदेश देते हुए बिजली चोरी के आरोपी दाल मिल संचालक को बिजली कंपनी में 25 लाख रूपए तुरंत जमा करने को कहा है। यहां बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने मार्च 2021 में बिजली चोरी पकड़कर कुल 1.16 करोड़ रूपए जमा करने का डिमांड नोट जारी किया था।मप्रपक्षेविविकं के मुख्य सतर्कता अधिकारी कैलाश शिवा ने बताया कि पिछले वर्ष प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर प्रत्येक जिले में विशेष जांच अभियान और पढ़े

बिना नम्बर की बीएमडब्ल्यू पर लगाया गया हजारों रुपए जुर्माना

Last Updated:  Friday,   12:39 am

इंदौर : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले वाहनों, अमानक नंबर प्लेट लगे वाहनों, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालो पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिना नम्बर की बीएमडब्ल्यू पर तीन हजार रुपए जुर्माना किया गया।दरअसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार (यातायात प्रबंधन क्षेत्र-1), सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार उपाध्याय (यातायात जोन-3) के साथ “क्यूआरटी-टीम 3” के प्रभारी सूबेदार काजिम और पढ़े

इंदौर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में बनेगा वीआईपी लाउंज, यात्रियों को मिलेगी राहत

Last Updated:  Thursday, February 17, 2022  8:20 pm

इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के पुराने भवन में वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से 10 फरवरी को मिलकर पुराने टर्मिनल भवन में वीआईपी लाउंज, मीटिंग रूम, एंट्री वेटिंग लॉबी के निर्माण एवं नए एयरपोर्ट के काम को गति देने का अनुरोध किया था।सांसद द्वारा उठाई गई मांगों को सिंधिया ने 15 फरवरी को हुई भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) बोर्ड में रखा, जिसे स्वीकृति दे दी गई। लालवानी को लिखे पत्र और पढ़े

तमिलनाडु की छात्रा को इंसाफ दिलाने एबीवीपी कर रही देशव्यापी प्रदर्शन

Last Updated:  Thursday,   6:39 pm

धर्मांतरण के दबाव में छात्रा ने कर ली थी खुदकुशी। इंदौर : तमिलनाडु के तंजावुर जिले में संचालित एक मिशनरी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कीटनाशक पीकर की गई आत्महत्या के मामले को उठाते हुए एबीवीपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। एबीवीपी का आरोप है कि छात्रा को स्कूल संचालकों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की। उनका ये भी आरोप है कि तमिलनाडु की डीएमके सरकार आरोपियों को और पढ़े

यूरिनल की दुर्गंध और उसकी आड़ में किए अतिक्रमण से मारोठिया बाजार के व्यापारी परेशान, की हटाने की मांग

Last Updated:  Thursday,   4:17 pm

इंदौर : शहर के पश्चिम मध्य क्षेत्र स्थित मारोठिया बाजार बरसों से किराना व ड्रायफ्रूट्स बाजार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। सिर्फ इंदौर ही नहीं आसपास के तमाम जिलों से व्यापारी और आम ग्राहक इस बाजार में खरीददारी करने आते हैं। शहर के व्यस्ततम बाजारों में इसका शुमार होता है। घर के लिए किराना सामग्री की खरीदी करने वालों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक होती है। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक यहां लोगों और पढ़े

बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक में पुलिस ने सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर

Last Updated:  Thursday,   4:11 pm

इंदौर : कमिश्नरी लागू हो जाने के बाद इंदौर पुलिस शहर के आम नागरिक के साथ-साथ संस्थानों को भी सुरक्षित माहौल देने का प्रयास कर रही है।इस कड़ी में सराफा जोन के एसीपी एसकेएस तोमर ने राजबाड़ा स्थित स्टेट बैंक में 16 बैंकों के प्रबंधकों के साथ मीटिंग आयोजित की। इस दौरान बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर अलग- अलग जगह स्थित एटीएम की सुरक्षा के लिए नई तकनीक के उपयोग पर और पढ़े

सुबोध कुमार जैन इंदौर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए

Last Updated:  Thursday,   1:50 pm

जबलपुर : म.प्र. उच्च न्यायालय ने कुछ जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदों पर फेरबदल किया है वहीं रिक्त पदों पर नियुक्तियां भी की हैं। इंदौर में सुबोध कुमार जैन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इनके अलावा तीन अन्य जिलों में भी इस पद पर पदस्थापना की गई है।सुबोध कुमार जैन को मुरैना से इंदौर स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले श्री जैन कुटुंब न्यायालय इंदौर में पदस्थ रह चुके हैं। प्रिसिंपल रजिस्ट्रार (सतर्कता) और पढ़े

मंत्री सिलावट ने बायोगैस प्लांट के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Last Updated:  Wednesday, February 16, 2022  9:27 pm

इंदौर : देश और प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड में स्थापित किया गया है। यहां कचरे से बायोगैस बनाई जाएगी, जिसका उपयोग सीएनजी चलित सिटी बसों के संचालन में होगा। इस प्लांट का लोकार्पण 19 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। वे भोपाल, इंदौर और देवास के स्वच्छता प्रहरियों से संवाद भी करेंगे। सीएम शिवराज के भी इस दौरान उपस्थित रहने की संभावना है। मंत्री सिलावट ने लिया और पढ़े

स्व. बालाराव इंगले जन्मशती समारोह के तहत 20 फरवरी को होगा परिसंवाद

Last Updated:  Wednesday,   7:01 pm

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन रहेंगी मौजूद। इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापकों में से एक वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता स्व. बालाराव इंगले के जन्म शताब्दी समारोह के तहत 20 फरवरी 2022 को ‘पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार’ विषय पर परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है।इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में रविवार को दोपहर 12.15 बजे होने वाले इस बौद्धिक अनुष्ठान की अध्यक्षता पूर्व और पढ़े

इंदौर के बायो सीएनजी प्लांट का पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday,   6:48 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को इंदौर के बायो सीएनजी प्लांट की वर्चुअल शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को पीएम मोदी के 19 फरवरी से जुड़े शेड्यूल में अतिविशेष कार्यक्रम का दर्जा दिया गया है।एशिया के इस सबसे बड़े प्लांट में गीले कचरे से बायो सीएनजी का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग सिटी बसों के संचालन में किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी साबित होने वाले इस प्लांट के महत्त्व से पीएम भली–भांति परिचित हैं। इसी वजह से और पढ़े