Category Archives: शहर

धर्मांतरण के घोर विरोधी थे सन्त रविदास- सबनानी

Last Updated:  Wednesday, February 16, 2022  2:35 pm

इंदौर : भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत और समाज सुधारक संत रविदास महाराज का जन्म उत्सव पूरे प्रदेश में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। धर्मांतरण के विरोधी थे संत रविदास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी ने कहा कि संत रविदास 15वीं एवं 16वी शताब्दी जो मूल्य स्थापित किये थे, उनका पालन हम आज भी कर रहे और पढ़े

मंत्री सिलावट के विधानसभा क्षेत्र में होंगे 430 करोड़ के विकास कार्य

Last Updated:  Tuesday, February 15, 2022  7:33 pm

इंदौर : इंदौर के शहरी क्षेत्र में सांवेर विधानसभा के अंतर्गत 430.45 करोड़ रूपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के आग्रह पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने 100 फीट चौड़ी रोड के लिए 6.61 करोड़ रूपए, लवकुश चौराहे पर फ्लाईओवर के लिए 70 करोड़ रूपए, एमआर-12 के लिए 106 करोड़ रूपए, एमआर-12 पर नदी के ऊपर हाई लेवल ब्रिज के लिए 13.50 करोड़ रूपए, एमआर-12 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के लिए और पढ़े

अप्रैल तक पूरा हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पुल का निर्माण- चावड़ा

Last Updated:  Tuesday,   5:58 pm

इंदौर : पीपल्याहाना रिंगरोड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। जयपालसिंह चावड़ा के आईडीए अध्यक्ष बनने के बाद इसके काम ने गति पकड़ी है। मंगलवार को चावड़ा और मंत्री तुलसी सिलावट ने निर्माणाधीन स्वीमिंग पुल का अवलोकन कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा और नगर निगम के पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका भी उनके साथ थे। आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे और पढ़े

पुलवामा के शहीदों की याद में हवन में समर्पित की गई आहुतियां

Last Updated:  Tuesday,   1:06 am

इंदौर : तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 40 से अधिक जाबांज सैनिकों की आत्मिक शांति और उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करने के उद्देश्य से श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने राजबाड़ा स्थित अहिल्या उद्यान पर भारतीय परंपरा के अनुरूप यज्ञ, हवन का आयोजन किया।बीएसएफ के आईजी अशोक यादव, अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, हंसदास मठ के पं. पवनदास शर्मा एवं स्वामी राजानंद के सान्निध्य में समिति की ओर से संयोजक हरि और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब ने इंदौर की बेटी लता दीदी को पेश की स्वरांजलि

Last Updated:  Sunday, February 13, 2022  8:34 pm

इंदौर : कुदरत का नूर, कालजयी गायिका लता मंगेशकर भले ही लौकिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं पर गीत- संगीत का जो साम्राज्य वे हमारे लिए छोड़ गईं हैं, वो इतना विशाल है कि वर्तमान और आनेवाली कई पीढियां उनके गीतों में सुकून का अहसास करती रहेंगी। वाकई वो एक दिव्यात्मा थीं, उनके जैसा न कोई है और न होगा। इंदौर की बेटी होने से इंदौर वासियों का लताजी से विशेष लगाव था। यही कारण है कि उनकी और पढ़े

इंदौर की श्रेया ने जीता मिस इंडिया- 2021 का ताज, मिसेज इंडिया में हरनीत रहीं फर्स्ट रनरअप

Last Updated:  Sunday,   6:48 pm

इंदौर : ग्लेमॉंन और फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट के बैनर तले हाल ही में गोआ में मिस और मिसेज इंडिया-2021 का आयोजन किया गया था। इस कांटेस्ट में इंदौर को दोहरी सफलता हासिल हुई। इंदौर की श्रेया ओझा ने अपने सौंदर्य, बौद्धिक कौशल और वाकपटुता के जरिए तमाम प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए मिस इंडिया-2021 का ताज अपने नाम कर लिया। मिसेज इंडिया के खिताब से इंदौर की हरनीत छाबड़ा एक कदम पीछे रह गई। वे फर्स्ट रनरअप रहीं। श्रेया और और पढ़े

पुराने आरटीओ कार्यालय परिसर में बनेगा देवी अहिल्याबाई का भव्य स्मारक

Last Updated:  Sunday,   1:37 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 3 जुलाई 2021 को इंदौर में की गई घोषणा के तहत प्रदेश सरकार ने केसर बाग रोड़ स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय रामपुरा कोठी परिसर में देवी अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रामपुरा कोठी से लगी लालबाग की 3 एकड़ जमीन पुरातत्व विभाग से वापस लेकर देवी अहिल्याबाई होलकर ट्रस्ट को दी जाएगी जबकि रामपुरा कोठी राजस्व विभाग के अधीन है।कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस और पढ़े

देवी अहिल्याबाई को केंद्र में रखकर होगा इंदौर गौरव दिवस का निर्धारण

Last Updated:  Sunday,   6:28 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इंदौर गौरव दिवस मनाने की तिथि के निर्धारण के लिए शनिवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय और मालिनी गौड़, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम और पढ़े

इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया पुरस्कृत, एक सप्ताह में आएगी मप्र की स्टार्टअप पॉलिसी

Last Updated:  Saturday, February 12, 2022  11:37 pm

इंदौर : शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा। सांसद सेवा संकल्प के तहत शंकर लालवानी ने इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बूस्ट करने के लिए बड़ी पहल की। विशेषज्ञों की कमेटी द्वारा चुने गए इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड के हाथों पुरस्कृत किया गया। 50 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित भी किया गया। इन स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरिंग के अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्रम का आयोजन विजय नगर क्षेत्र स्थित एक और पढ़े

अगले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट, क्रिप्टो करेंसी वैधानिक नहीं- कराड

Last Updated:  Saturday,   6:28 pm

इंदौर : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड का दावा है कि संसद में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वर्ष 2022-23 का बजट अगले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसी के चलते आधारभूत संरचना, कृषि, लघु और मध्यम उद्योग, स्टार्टअप्स, रोजगार निर्माण आदि क्षेत्रों पर खास फोकस किया गया है। इसी के साथ लोगों को आवास और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर भी बड़ी पहल की गई है। डिजिटल इंडिया की ओर और पढ़े