Category Archives: शहर

सांसद सेवा संकल्प के तहत 25 स्टार्टअप्स होंगे सम्मानित

Last Updated:  Saturday, February 12, 2022  1:56 pm

इंदौर : केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री डॉ भागवत कराड़ इंदौर के 25 बेहतरीन स्‍टार्टअप्‍स को सम्‍मानित करेंगे। ‘सांसद सेवा संकल्प’ के तहत सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बूस्ट करने के लिए ये पहल की है।शनिवार, 12 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में विशेषज्ञों की कमेटी द्वारा चुने गए इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को पुरस्कृत किया जाएगा और 50 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरिंग के अवसर भी मिलेंगे।सांसद शंकर लालवानी ने और पढ़े

नाइट कर्फ्यू छोड़ मप्र में हटाए गए सभी तरह के कोरोना प्रतिबन्ध

Last Updated:  Friday, February 11, 2022  11:39 pm

इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर का वेग कम होने और संक्रमित मामलों की तादाद में कमीं आने से मप्र सरकार ने कोरोना को लेकर लगाए सभी प्रतिबन्ध हटा लिए हैं। अब केवल रात का कर्फ्यू जारी रखा गया है। हर तरह के आयोजन पूरी क्षमता से हो सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा सभी कोरोना प्रतिबन्ध हटा लिए जाने से अब स्कूल- कॉलेज पूरी क्षमता से खुल सकेंगे। कोचिंग क्लास और होस्टल पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगे।इसी के साथ सभी और पढ़े

बीजेपी के निधि समर्पण अभियान में पहले दिन 50 लाख एकत्रित हुए

Last Updated:  Friday,   8:59 pm

इंदौर : बीजेपी के निधि समर्पण अभियान में नगर में पहले ही दिन 50 लाख रुपए की राशि एकत्रित हो गई। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और निधि समर्पण अभियान प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि दीनदयाल उपवन भंवरकुआ चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मधु वर्मा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 10 लाख की राशि पार्टी फण्ड में समर्पित की गई। बापट चौराहे पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला ने पं. दीनदयालजी की प्रतिमा पर और पढ़े

पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन,निधि समर्पण अभियान की हुई शुरुआत

Last Updated:  Friday,   6:03 pm

इंदौर : एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बापट और भवरकुआं चौराहा स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भंवरकुआ प्रतिमा पर समर्पण निधि अभियान के तहत राऊ विधानसभा से 11 लाख रुपए की राशि भी निधि समर्पण में दी गयी।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता, और पढ़े

इंदौर को मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग

Last Updated:  Friday,   1:10 pm

नई दिल्ली : इंदौर में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम विकसित करने और डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग सांसद शंकर लालवानी ने लोकसभा में उठाई। आलू, प्याज, लहसुन के निर्यात पर जोर। सांसद लालवानी ने आलू, प्याज एवं लहसुन का एक्सपोर्ट शुरू करने की मांग करते हुए इसे मालवा के किसानों के लिए लाभदायक बताया। इंदौर से प्रारंभ करें वन्देमातरम ट्रेन। लालवानी ने बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड रेलवे ट्रैक का काम शुरू करने की मांग के साथ इंदौर और पढ़े

मच्छी बाजार रिव्हर साइड रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश

Last Updated:  Friday,   12:15 pm

इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मच्छी बाजार नदी के किनारे किए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र गैरोठिया, उपयंत्री देवीश कोठारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा गुरुवार सुबह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यो का मच्छी बाजार चौराहे से नयापीठा होते हुए, सिलावटपुरा चौराहा तक निरीक्षण किया गया। सुश्री पाल ने बताया कि स्मार्ट और पढ़े

सुर साम्राज्ञी को इंदौर की सुरीली गायिकाओं ने पेश की स्वरांजलि

Last Updated:  Thursday, February 10, 2022  5:35 pm

लता दीदी को इंदौर न ला पाने का अफसोस हमेशा रहेगा- कैलाश विजयवर्गीय “आप अक्षरों की तरह अक्षर,स्वरों की तरह शाश्वत और आत्मा की तरह अजर- अमर रहेंगी। ” ये शब्द उन भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जो सुरों की देवी लता मंगेशकर के लिए हर हिन्दुस्तानी के दिल से निकलती है। देवी अहिल्याबाई होलकर के बाद लता मंगेशकर ही वो शख्सियत है जिन्होंने देश और दुनिया में इंदौर के नाम को स्थापित किया। आज हम इंदौरी गर्व से कहते हैं और पढ़े

मोदी वैक्सीन के जरिए मंत्री सारंग का विपक्ष पर निशाना

Last Updated:  Thursday,   2:15 pm

इंदौर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इंदौर प्रवास के दौरान उनका मोदी वैक्सीन सम्बन्धी बयान छाया रहा। दरअसल, उन्होंने शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यक्रम में विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए मोदी वैक्सीन का जिक्र किया था। इस बारे में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो मंत्री सारंग ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जिसतरह कोरोना संक्रमण की चुनौती का सामना किया, उसकी पूरी दुनिया में सराहना और पढ़े

एमवायएच में आएगी नई एंडोस्कोपी मशीन, शीघ्र पूरी क्षमता से काम करेगा सुपर स्पेशलिटी

Last Updated:  Thursday,   1:44 pm

इंदौर : मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इज औफ हेल्थ सर्विसेज के तहत प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मेडिकल कॉलेजों में एनएमसी द्वारा अनुमोदित नए पाठ्यक्रमों को लागू करने और श्रेष्ठ डॉक्टरों के निर्माण पर काम कर रहे हैं। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में आदर्श चिकित्सा सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री सारंग बुधवार शाम रेसीडेंसी कोठी में पत्रकारों और पढ़े

शासकीय डेंटल कॉलेज में पीजी सीटें होगी दुगुनी, सीबीडीटी मशीन भी मिलेगी- सारंग

Last Updated:  Thursday,   1:33 pm

इंदौर : शासकीय दन्त चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के नवीन ओपीडी, अकादमिक ब्लॉक के निर्माण का भूमिपूजन और नए पीजी विभाग का लोकार्पण चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दीप प्रज्ज्वलन और शिलालेख का अनावरण कर किया। इस मौके पर मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़ व आकाश विजयवर्गीय, मप्र अनुसूचित जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक मनोज पटेल, कमिश्नर पवन शर्मा, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, डेंटल अस्पताल के और पढ़े