Category Archives: शहर

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला पहला राज्य होगा मप्र- सारंग

Last Updated:  Wednesday, February 9, 2022  12:55 pm

इंदौर : मप्र में इंग्लिश के साथ हिंदी माध्यम से भी मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे छात्र और बेहतर तरीके से मेडिकल शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस सिलसिले में एक कमेटी बनाई गई है जिसमें इंदौर के भी मेडिकल एक्सपर्ट्स को लिया गया है। ये बात प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कही। वे बुधवार को इंदौर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी में मेडिकल की और पढ़े

शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Wednesday,   1:09 am

इंदौर : शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की मंगलवार को 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के नागरिकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी आदरांजलि प्रकट की । राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और प्रतीक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल थीं।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी शहीद प्रतीक और पढ़े

बकाया बिजली बिल को लेकर 8 दुकानें कुर्क

Last Updated:  Wednesday,   12:05 am

इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर लंबे समय से बिजली बिलों की राशि का भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, दक्षिण संभाग कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी ने टीमें बनाई और सपना संगीता रोड पर आठ बकायादारों राजेश शुक्ला, अजय शर्मा, पुष्पा वासुदेव मूंदड़ा, अनिस अहमद खान, राजेश गुप्ता, सत्यपाल पाहवा आदि की दुकानें कुर्क करने की और पढ़े

इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला ने गंवाई जान

Last Updated:  Tuesday, February 8, 2022  7:26 pm

इंदौर : मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रेन की चपेट में आ गई। बुरीतरह घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर हुआ हादसा। बताया जाता है कि महिला को नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा स्नान के लिए जाना और पढ़े

दीप रोशन करने के साथ इंदौर की बेटी को दी गयी सुरमयी श्रद्धांजलि

Last Updated:  Tuesday,   3:04 pm

इंदौर : सोमवार शाम कृष्णपुरा छतरियों पर इंदौर की बेटी, सुरों की देवी लता मंगेशकर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अग्रणी समाचार पत्र नईदुनिया के बैनर तले रखी गई इस सभा में जनप्रतिनिधि, धार्मिक- आध्यात्मिक सन्त- महात्मा, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, संगीत व अन्य विधाओं से जुड़े कलाकार, वकील, पत्रकार, खिलाड़ी और विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। स्व. लता मंगेशकर का बड़ा होर्डिंग यहां लगाया गया और पढ़े

लताजी के रूप में मां भारती के कंठ का बहुमूल्य रत्न खो गया- सिलावट

Last Updated:  Tuesday,   3:00 pm

इंदौर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने लता दीदी के अवसान पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि लताजी के जाने से भारत माता ने अपनी प्रिय बेटी को खो दिया है। लताजी के कंठ में माँ सरस्वती का वास था। उनके निधन से माँ भारती के कण्ठ का बहुमूल्य रत्न खो गया है। मंत्री सिलावट ने कहा कि देश- विदेश और पढ़े

आजीवन सहयोग निधि के लिए बीजेपी इंदौर नगर को 10 करोड़ का लक्ष्य

Last Updated:  Tuesday,   12:55 pm

इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर मंत्री मिश्रा ने भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों जिसमें केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, और पढ़े

इंदौर रेलवे स्टेशन को दिया जाए लता मंगेशकर का नाम- बाकलीवाल

Last Updated:  Monday, February 7, 2022  9:40 pm

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखकर इंदौर रेलवे स्टेशन का नाम सुर साम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम से करने की मांग की है।।बाकलीवाल ने कहा कि लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था। उन्होंने इंदौर का नाम देश ही नहीं अपितु विदेश में भी रोशन किया है। ऐसी इंदौर की बेटी की याद को चिरस्थायी करने के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन का और पढ़े

इंदौर में लताजी की प्रतिमा स्थापित होगी, संगीत अकादमी व संग्रहालय भी बनेगा- सीएम शिवराज

Last Updated:  Monday,   3:37 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में सोमवार को स्मार्ट उद्यान में बरगद का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण से पूर्व लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के साथ भोपाल से संगीत एवं गायन के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले ख्यातनाम पंडित सज्जन लाल ब्रह्मभट्ट, उमाकांत गुंदेचा, कीर्ति सूद, आकृति मेहरा, धानी गुंदेचा, दिलीप महाशब्दे, साजिद खां और सलीम अल्लाहवाले ने मौलश्री और पढ़े

लताजी की याद में इंदौर में स्थापित हो अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगीत संस्थान

Last Updated:  Sunday, February 6, 2022  11:05 pm

इंदौर : कंठ कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं प्रधानमंत्री संजीव आचार्य ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि लताजी की स्मृति में इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगीत संस्थान स्थापित किया जाए, जिसमें लताजी के व्यक्तित्व कृतित्व के साथ उनकी गायकी की खूबी का समावेश हो। आने वाली पीढ़ी के लिए यह केंद्र मील का पत्थर और पढ़े