जबलपुर : म.प्र. उच्च न्यायालय ने कुछ जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदों पर फेरबदल किया है वहीं रिक्त पदों पर नियुक्तियां भी की हैं। इंदौर में सुबोध कुमार जैन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इनके अलावा तीन अन्य जिलों में भी इस पद पर पदस्थापना की गई है।
सुबोध कुमार जैन को मुरैना से इंदौर स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले श्री जैन कुटुंब न्यायालय इंदौर में पदस्थ रह चुके हैं। प्रिसिंपल रजिस्ट्रार (सतर्कता) प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा बुधवार को जारी आदेश में सुबोध कुमार जैन के अलावा राजाराम भारतीय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में बालाघाट से मुरैना पदस्थ किया गया है। दो अन्य आदेशों में हितेंद्रसिंह सिसौदिया को नरसिंहपुर से टीकमगढ़ और दिनेश चंद्र थपलियाल को भिड से बालाघाट जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है।
Related Posts
April 28, 2021 17 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित
इंदौर : बेड, ऑक्सीजन और जरूरी इंजेक्शन की कमीं से जूझते हुए उखड़ती साँसों को थामने की […]
April 26, 2017 4G जाइए भूल, अब भारत में 5G लाएगा एरिक्सन, IIT दिल्ली के साथ की साझेदारी नई दिल्लीः भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 2जी और 3जी के बाद अब 4जी की धूम है. तमाम कंपनियां […]
March 24, 2023 चैत्र नवरात्रि पर वैंकटेश देवस्थान में नौ दिवसीय यज्ञ महोत्सव
इंदौर : भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ होने पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]
July 19, 2020 प्रधानमंत्री 5 अगस्त को जाएंगे अयोध्या, भूमिपूजन के साथ शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक […]
June 20, 2022 मैं भी जन्म से सरस्वती पुत्र, ब्राह्मणों को अपमानित करने से बाज आए बीजेपी – शुक्ला
क्षेत्र क्रमांक 5 में जनसंपर्क के दौरान हुआ विधायक से आमना सामना।
इंदौर : कांग्रेस […]
October 28, 2023 इंदौर जिले में शुक्रवार को 19 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
विधानसभा निर्वाचन-2023।
इंदौर : इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए उम्मीदवारों […]
July 19, 2023 ट्रेन के सामान्य श्रेणी के यात्रियों को मिलेगा 20 रुपए में भोजन
पश्चिम रेलवे ने चितौडगढ़ सहित चार स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर शुरू की ये […]