मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 28 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, हरियाणा में जन्मी परिणीति ने ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल'(2011) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान ‘इशकजादे’ से मिली। परिणीति अब तक ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फंसी’ और ‘दावत ए इश्क’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्दी ही उन्हें ‘मेरी प्यार बिंदू’ में देखा जाएगा। पहली फिल्म के दौरान थीं मोटी…
जब ‘लेडीज Vs रिकी बहल’ में परिणीति आई थीं, तब वो काफी मोटी थीं। हालांकि, फिल्मों में आगे बढ़ने के लिए और फैन्स क्लब को बढ़ाने के लिए परिणीति ने अपने वजन पर काफी वर्क किया। जब उनकी फिल्म ‘इशकजादे’ रिलीज हुई, तो परदे पर बदली हुई परिणीति नजर आई थीं। अब तो वे और भी फिट हो गई हैं।
पिछले साल दिसंबर में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने कहा था, “4 साल पहले दुनिया के सामने एक चर्बी वाली और चाइल्डिश लड़की आई थी। 4 साल बाद मैं वह हूं, जो बनना चाहती थी। मैं दूसरों को चैलेंज करती हूं कि आप भी ऐसा कर सकते हैं। क्योंकि मुझे यकीन है कि मेरी तरह, आप भी ऐसी बॉडी बनाना चाहेंगे।”
Related Posts
February 5, 2023 यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
इंदौर को यातायात में भी नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प।
इंदौर : प्रेस्टीज […]
June 2, 2021 सुकून का अनलॉक : साढ़े तीन फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर, 97 प्रतिशत मरीज हुए रिकवर
इंदौर : अनलॉक शहर का पहला दिन सुकून देने वाला रहा। संक्रमण दर 5 फ़ीसदी से लुढ़ककर साढ़े […]
November 12, 2024 अफजल खान वध से जुड़े अनछुए पहलुओं पर केंद्रित कार्यक्रम 17 नवंबर को
सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड सभागृह में दी जाएगी कार्यक्रम […]
August 20, 2019 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान – 2 इंदौर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान - 2 को, लॉन्चिंग के 29 दिन बाद […]
April 15, 2022 खरगौन में तेजी से सामान्य हो रहे हालात
खरगौन : साम्प्रदायिक हिंसा की आग में झुलसे खरगौन में हालात अब तेज़ी के साथ सामान्य हो […]
June 5, 2021 होटल मशाल में छलक रहे थे जाम, प्रशासन ने सील किया होटल
इंदौर : कलेक्टर मनीष के निर्देश पर जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस ने मिलकर होटल मशाल पर […]
November 20, 2021 देवास कांग्रेस ने मनाई बांग्लादेश मुक्ति दिवस की 50 वी वर्षगांठ
देवास : शहर जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के […]