दुर्गा प्रतिमाओं से अधिकतम 6 फ़ीट की ऊंचाई का प्रतिबंध हटा

  
Last Updated:  October 4, 2020 " 03:28 pm"

पंडाल का अधिकतम आकार 30 बाय 45 फीट होगा।

चल समारोह की अनुमति नहीं होगी।

आयोजन समिति, अधिकतम 10 व्यक्ति, कर सकेंगे प्रतिमाओं का विसर्जन।

गरबे नहीं होंगे, रामलीला व रावण दहन किए जा सकेंगे।

मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन।

मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध हटा दिया है। दुर्गा पंडालों का अधिकतम आकार भी अब 30 बाय 45 फीट हो सकेगा। हालांकि चल समारोह की अनुमति नहीं होगी।

गरबे की अनुमति नहीं।

आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। दुर्गा उत्सव पर गरबा करने की अनुमति नहीं होगी। दशहरा उत्सव पर रामलीला एवं रावण दहन किया जा सकेगा, परंतु सभी आयोजनों में मास्क लगाना,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि सावधानियां पूरी तरह अनिवार्य रहेंगी। ऐसी झांकियां नहीं बनाई जा सकेंगी, जिनमें किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *