मिशन- 2019, बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किये लोकसभा प्रभारी

  
Last Updated:  December 26, 2018 " 02:24 pm"

नई दिल्ली: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्क हो गई है। उसने अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यों में संगठन को सक्रिय होंने के निर्देश देने के साथ 17 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी- सह प्रभरियों की नियुक्ति कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मप्र में स्वतंत्रदेव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी एवं छत्तीसगढ़ में डॉ. अनिल जैन को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
सीटों की संख्या के मामले में लोकसभा चुनाव के लिए सबसे अहम राज्य यूपी में तीन प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा बनाए गए हैं।
इसके अलावा असम में महेंद्र सिंह, आंध्रप्रदेश में वी. मुरलीधरन और सुनील देवधर, बिहार में भूपेंद्र यादव, गुजरात में ओमप्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, झारखंड में मंगल पांडेय, मणिपुर- नागालैंड में नलिन कोहली, ओडिशा में अरुण सिंह, पंजाब- चंडीगढ़ में कैप्टन अभिमन्यु, सिक्किम में नितिन नवीन, तेलंगाना में अरविंद लिम्बावली और उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सभी प्रभरियों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *