इंदौर : उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में इंदौर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है । भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ इंदौर ने इस हत्याकांड की घोर निंदा की है । व्यापारियों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए संयोजक धीरज खंडेलवाल ने बताया कि मरोठिया एसोसिएशन के विशाल शर्मा , सियागंज एसोसिएशन के रमेश खंडेलवाल, प्रतिपाल टोंग्या , बार्बर एसोसिएशन के रामजी सेन , क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के कैलाश मूँगड , सराफ़ा व्यापारी एसोसिएशन के अनिल रांका , सीतलामाता बाजार व्यापारी ए सोसिएशन के श्याम सिखची , महारानी रोड व्यापारी संघ के जितेंद्र रामनानी सहित अन्य कई एसोसिएशन से चर्चा के बाद गुरुवार 30 जून को दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
काली पट्टी बांधकर काम करेंगे पेट्रोल पंप कर्मचारी।
पेट्रोल डीज़ल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वासु जी ( कैप्टन ) ने बताया की उदयपुर हत्याकांड के विरोध में सभी कर्मचारी काली पट्टी बांध कर काम करेंगे।
व्यापारी संभागायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन।
बताया जाता है कि सभी व्यापारीगण गुरुवार 30 जून को प्रात : 9:30 बजे राजबाड़ा पर एकत्रित होंगे। वहां से वे संभागयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन प्रेषित करेंगे ।
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ ने अन्य सभी कारोबारी संगठनों से भी अनुरोध किया है की इस घटना के विरोध में वे अपने अपने बाज़ार दोपहर एक बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखें।
Related Posts
May 29, 2022 देश के उत्तर – पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है ओलावृष्टि
नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत,पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों […]
October 25, 2016 मुलायम बोले- चुनाव के बाद तय होगा CM; शिवपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए अखिलेश, सपा सपोर्टर्स की नारेबाजी लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस […]
September 20, 2019 किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर बीजेपी ने किया धरना- प्रदर्शन इंदौर : अतिवर्षा के कारण जिले की राऊ, देपालपुर, महु और सांवेर तहसील में बर्बाद हुई फसलों […]
May 18, 2021 कोरोना को हराने में इंदौर वासी हो रहे कामयाब, सिमट रहा संक्रमण, तेजी से बढ़ रही ठीक होने वालों की तादाद
इंदौर : करीब दो माह के भयावह दौर के बाद इंदौर में हालात अब नियंत्रण में हैं। शहरी इलाके […]
July 2, 2022 बीजेपी को विजयी बनाकर इंदौर के विकास में बनें सहभागी – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा 3 में किया आम सभा को […]
October 15, 2020 डार्क हॉर्स नहीं, खिताब की प्रबल दावेदार है दिल्ली कैपिटल
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
एक आकर्षक एवं लुभावने मिश्रण का नाम है दिल्ली कैपिटल। तरुणाई और […]
July 15, 2020 राजनीति, नौकरशाही और मीडिया की अंदरूनी हलचल, अरविंद तिवारी की कलम से…. *राजबाडा*
2️⃣
*रेसीडेंसी*
----------------
*अरविंद […]