जल गंगा संवर्धन और वंदे जलम अभियान के तहत आयोजित की गई मैराथन

  
Last Updated:  June 9, 2024 " 05:53 pm"

नेहरू स्टेडियम से आयोजित की गई 10, 5, 3 कि. मी. की मैराथन।

बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागी।

महापौर ने जल संरक्षण की दिलाई शपथ।

इंदौर : रविवार सुबह नेहरू स्टेडियम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘जल गंगा संवर्धन और ‘वन्दे जलम’ अभियान के अंतर्गत 10, 5, एवं 3 किलोमीटर की जय महेश मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, अपर आयुक्त महेश चौरसिया, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी युवा संगठन, सखी संगठन संयोगिता गंज, मनीष पेपर आर्मी, नगर निगम इंदौर की टीम एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी इस दौरान उपस्थित थे।

महापौर भार्गव ने अपने संबोधन में कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 5 से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इनमें वर्षा जल संग्रहण के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जल संकट को देखते हुए, हमें वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। जल का सही और प्रभावी उपयोग करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। महापौर ने वर्षा जल संग्रहण के तरीकों की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि छतों से बहने वाले वर्षा जल को जमीन में उतारने पर गंभीरता से काम करें।

ये रहा मैराथन का रूट:-

10 किलोमीटर की मैराथन नेहरू स्टेडियम से रसोमा लैब चौराहे तक और वहां से यू टर्न लेकर वापस नेहरू स्टेडियम तक रही।

5 किलोमीटर की मैराथन नेहरू स्टेडियम से पलासिया होते हुए चौराहे से यू टर्न लेकर वापस नेहरू स्टेडियम तक रखी गई।

3 किलोमीटर की मैराथन नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर मारुति रुक्मणी शोरूम के सामने से यू टर्न लेकर वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *