वार्ड के विकास कार्यों की फ़िल्म स्क्रीन पर दिखाई।
बीजेपी नगर निगम परिषद के 25 वर्ष होने पर भी जश्न मनाया।
इंदौर : निगम परिषद कार्यकाल के सफ़लतम 25 वर्ष और वर्तमान निगम परिषद के 3 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 49 में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं व निगमकर्मियों का सम्मान कर जश्न मनाया गया।
पार्षद व महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत ,भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि वार्ड 49 के तिलक नगर कम्यूनिटी हाल में यह जश्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जनसंघ के ज़माने से आज तक भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश महाजन का शॉल –श्रीफल भेट कर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने सम्मान किया।
दरअसल, नगर निगम में बीजेपी परिषद के 25 वर्ष पूरे होने पर शहर के 85 वार्ड में एक साथ जश्न मनाया गया।इसी कड़ी में वार्ड 49 को पोस्टर बैनर से सजाया गया था।बड़ी स्क्रीन लगाकर वार्ड के विकास कार्यो की फ़िल्म दिखाने के साथ क्षेत्रीय रहवासियों, वर्तमान निगम परिषद और वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में साक्षात्कार दिखाए गए।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभाकर गंगमवार,प्रकाश अग्निहोत्री, अरविंद विजयवर्गीय, निगम कर्मचारी गुरुचरण विश्वकर्मा, सुनील प्रजापात,हर्ष कौशल, गौरव जैन,सचिन यादव(मन्नु) सुधीर कालूराम,दिलीप खरे,महेंद्र सेन, ऋषि चौधरी, राकेश परमार, अशोक सिसोदिया, हरीश शर्मा, बँटी वर्मा आदि का सम्मान किया गया।
पार्षद व महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से वार्ड में लगातार कार्य करते हुए तमाम मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यहां जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वह आने वाले 50 वर्षों को देखते हुए किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा,सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव वर्चुअल जुड़े।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद आशा सोनी,शैलेन्द्र महाजन,तीरथपाल यादव,पवन भार्गव,लोकेंद्र वर्मा,कन्हैया जोशी,रमेश जैन,विकास यादव,पंकज चौहान,अभिषेक सोनी,प्रवीण जैन,लता केथवास,राजेश जैन,सोनू केथवास आदि मौजूद थे।









