इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस क्लब,मप्र को, मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भेंट की। विधायक रमेश मेंदोला भी इस दौरान मौजूद रहे।
कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के प्रति जताया शोक।
इस मौके पर विजयवर्गीय ने कोरोनाकाल में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कोरोना पीड़ित होकर दिवंगत हुए मीडियाकर्मियों के प्रति शोक जताया । उन्होंने उपचाररत पत्रकार साथियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
स्टेट प्रेस क्लब,मप्र ने कोरोना काल में कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ऑक्सीजन की सुलभ उपलब्धता को लेकर किए गए प्रयासों के लिये साधुवाद दिया।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार खारीवाल,संजीव आचार्य,कीर्ति राणा, नवनीत शुक्ला, मनोहर लिम्बोदिया, कमल कस्तूरी,अरविंद अग्निहोत्री,कृष्णकांत रोकड़े, अक्षय जैन, अजय भट्ट, विजय गुंजाल,सुरेश पुरोहित, प्रवीण धनोतिया आदि मौजूद थे। पदाधिकारियों ने विजयवर्गीय को स्टेट प्रेस क्लब,मप्र की स्मारिका भी भेंट की।
Related Posts
December 24, 2023 गीता पुरुषार्थ की प्रेरक है, पलायन की नहीं
गीता जयंती महोत्सव में बोले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती।
गीता भवन […]
July 8, 2019 नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी […]
June 19, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी इनामी शतरंज स्पर्धा में दो सौ से अधिक खिलाड़ी कर रहे शिरकत
"चैंपियंस ट्रॉफी" 60 हज़ार इनामी राशि शतरंज स्पर्धा आरंभ।
3 चक्रों की समाप्ति पर 24 […]
July 11, 2024 ग्राम अलवासा के वैष्णोंधाम मंदिर में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा
महंत, सेवक और पुजारी को बंधक बनाकर नकदी, दानपेटी व सोने का लॉकेट ले उड़े।
इंदौर : […]
December 8, 2023 09 दिसंबर को लोक अदालत, हजारों प्रकरणों का होगा निराकरण
इंदौर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले […]
June 17, 2021 इंदौर में झमाझम, उमस से राहत पर जलजमाव व बिजली गुल होने से लोग हुए परेशान
इंदौर : बीते कुछ दिनों से भारी उमस झेल रहे इंदौर के नागरिकों को बीती रात व गुरुवार […]
May 28, 2022 आईटीसी की व्यवहारिक समस्याओं पर की गई समूह चर्चा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिश्नर्स एसोसिएशन इंदौर एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी इनपुट […]