इंदौर: सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत मुंबई की संस्था पंचम निषाद के सहयोग से आध्यात्मिक सफर का सांगीतिक कलाविष्कार ‘अद्वैता’ की प्रस्तुति आज शनिवार, 21 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में दी जाएगी।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबले और मानद सचिव जयंत भिसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम की परिकल्पना, संगीत और गायन देवकी पंडित का है, जबकि कार्यक्रम की संहिता, गीतलेखन और विवेचन वैभव जोशी ने किया है।
जयंत भिसे ने बताया कि द्वैत से अद्वैत की ओर ले जाने वाले इस आध्यात्मिक सांगीतिक सफर में देश की सात प्रमुख महिला संतों की रचनाओं को समाहित किया गया है। इन महिला संतों में जनाबाई, मीराबाई, मुक्ताबाई, लल्लेश्वरी, गंगासती, अक्का महादेवी और अडाल शामिल हैं।
कार्यक्रम सभी सुधि श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Posts
April 12, 2017 हनुमान जयंती पर ‘केसरिया’ हुए कमलनाथ छिंदवाड़ा. 2019 में बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए अब कई कांग्रेसी नेता भी नरम हिंदुत्व […]
October 16, 2021 ई एफआईआर के जरिए की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, अन्य बाइक चोरी की वारदातें भी कबूली
इंदौर : ई एफआईआर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर, पुलिस थाना मल्हारगंज ने मोटरसाइकिल […]
October 22, 2022 दिव्यांग सोनू की समस्या का जिला प्रशासन ने किया समाधान
कलेक्टर मनीष सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता।
घर पहुँचा प्रशासनिक अमला।
किया घर का […]
December 20, 2024 इस वर्ष महाकाल मंदिर में आया 165 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा
पेटियों में 399 किलो चांदी, 1533 ग्राम सोना भी निकला।
उज्जैन : इस साल अब तक उज्जैन […]
January 14, 2023 14 से 28 जनवरी के बीच इंदौर जिले में मनाया जाएगा आनंद उत्सव
पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे आयोजन।
14 से 28 जनवरी के बीच जिले […]
September 1, 2022 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा संचालित कैफे का सांसद लालवानी ने किया शुभारंभ
इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी […]
October 6, 2020 माणिकचंद वाजपेयी जन्मशताब्दी समापन समारोह में संघ प्रमुख करेंगे शिरकत
इंदौर : दैनिक स्वदेश के संपादक और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार […]