अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में भक्तिभाव से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

  
Last Updated:  July 11, 2025 " 03:34 pm"

स्वामी प्रभानंद गिरि महाराज की समाधि पर अर्पित किए गए पुष्प।

महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का किया गया पाद पूजन।

इंदौर : अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में गुरूपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आश्रम के न्यासी मंडल की ओर से आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी प्रभानंद गिरि महाराज की समाधि पर पूजन एवं अभिषेक किया गया। समाधि को विशेष रूप से पुष्पों से श्रृंगारित किया गया था। इस अवसर पर अन्नपूर्णा आश्रम के संचालक स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि, स्वामी विवेकानंद गिरि, स्वामी विजयानंद गिरि, स्वामी दिव्यानंद गिरि, स्वामी ज्ञानेश्वरानंद गिरि एवं स्वामी कृष्णबोधानंद गिरि ने समाधि पर पुष्पांजलि समर्पित की।

आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच आश्रम परिवार के श्याम सिंघल, सत्यनारायण शर्मा, सुनील गुप्ता, विष्णु बिंदल, जगदीश पटेल आदि ने महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि समर्पित की। इसके बाद आश्रम से जुड़े हजारों भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज का पाद पूजन भी किया। मंदिर पर सुबह से देर शाम तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। अन्नपूर्णा लोक पर भी बड़ी संख्या में आए भक्तों ने गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मां अन्नपूर्णा, मां काली एवं मां सरस्वती के पूजन-दर्शन किए। शिव मंदिर में भी भक्तों ने आकर पूजा-अर्चना की।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *