इंदौर : तीन माह की मासूम बालिका की हत्या के मामले में खजराना पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। हैरत की बात ये रही कि बालिका की हत्या उसके अपने पिता ने ही पानी के टैंक में डूबो कर की थी। दिनांक 30 .08.24 को थाना खजराना पर एम वाय अस्पताल इंदौर से प्राप्त सूचना पर थाना खजराना पर मर्ग क्रमांक 62/24 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर मृतक बालिका उम्र तीन माह का पीएम कराया गया।
बालिका की मौत संदिग्ध पाए जाने पर टीम गठित कर खजराना पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ साक्षियों और मृतक बालिका के परिजनों से मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक बालिका की हत्या उसके पिता कालू उर्फ शेरू द्वारा ही पानी के टैंक में डूबो कर की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी कालू उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया गया । आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का होकर पूर्व में भी भंवरकुआ क्षेत्र में लूट की वारदात कर चुका है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक संदीप पटेल, उनि अजय, सऊनि गणेश मुजाल्दे,प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया ,अजीत ,लोकेन, मेहमूद खान,आरक्षक अरविंद शशांक इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।
Related Posts
May 22, 2020 ग्रीन जोन में ही खोले जाएंगे सैलून और पार्लर, दिशा- निर्देशों का करना होगा पालन भोपाल : प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए रखते हुए हेयर कटिंग सैलून और […]
December 12, 2024 डिजिटल अरेस्ट के जरिए करोड़ों रुपए ठगनेवाली गैंग के दो और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
इंदौर :डिजिटल अरेस्ट के जरिए ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में दो और आरोपियों को गुजरात से […]
January 3, 2025 पीथमपुर में आग में झुलसे युवकों से मंत्री विजयवर्गीय ने की मुलाकात
यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने की कवायद के विरोध में किया था आत्मदाह का […]
March 25, 2022 जुआ खेलते पकड़ाए 19 आरोपी, ताश के पत्ते व लाखों रुपए नकद बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्रायम ब्रांच इंदौर की बडी कार्रवाई में 19 आरोपी पकड़े […]
May 7, 2021 मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत आयुष्यमान कार्ड से हो सकेगा कोविड का निःशुल्क इलाज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों […]
August 27, 2023 बड़वानी में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चावड़ा ने की बैठक
इंदौर : विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने शनिवार को बड़वानी जिले में […]
August 15, 2021 इंदौर में गृह व प्रभारी मंत्री मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : जिले में 75 वा स्वतंत्रता दिवस गरिमा, जोश, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। […]