मुंबई : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ मुंबई में 2 दिन में दूसरी FIR दर्ज हुई। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की साइबर ब्रांच ने की है।इसके अलावा इंदौर में भी उनके खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया।
मुंबई में रणवीर और समय के अलावा इस शो के उन 30 गेस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है, जिन्होंने पहले एपिसोड से अब तक के शो में हिस्सा लिया था।
वहीं, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो पर बैन के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के शो देश के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
महिला आयोग ने भी अलाहबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है। सभी को 17 फरवरी को एनसीडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है।
इस बीच, मुंबई के वर्सोवा में मंगलवार सुबह यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के घर 5 पुलिस अफसरों की टीम पहुंची। मुंबई पुलिस ने 10 फरवरी को शो के होस्ट समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा समेत शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया था।
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) की मांग पर यूट्यूब ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादित एपिसोड को हटा लिया है।
Related Posts
December 18, 2023 08 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की घटना का रावजी बाजार पुलिस ने दो घंटे में किया खुलासा
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल किया बरामद।
बालिका के परिजन से फिरौती […]
May 26, 2021 लू से बचने के लिए खूब पानी पिएं, खाली पेट न रहें- डॉ. सैत्या
इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने कि ग्रीष्म ऋतु में लू […]
April 19, 2021 मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का विधायक शुक्ला ने लिया जायजा, अंतिम संस्कार में की गरीब परिवार की आर्थिक मदद
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने रविवार को शहर के मुक्तिधाम का दौरा किया। […]
September 12, 2022 पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह
वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम […]
June 9, 2024 जल गंगा संवर्धन और वंदे जलम अभियान के तहत आयोजित की गई मैराथन
नेहरू स्टेडियम से आयोजित की गई 10, 5, 3 कि. मी. की मैराथन।
बड़ी संख्या में पहुंचे […]
August 4, 2024 35 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश,कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड
चार आरोपी गिरफ्तार, लगभग 26 लाख रुपए बरामद।
इंदौर : स्कीम 114-1 में रहने वाले […]
December 17, 2018 शीतलहर पर भारी सुमधुर गीतों की बयार । इंदौर: व्यापार- व्यवसाय के साथ इंदौर शहर कला- संस्कृति का भी नगर है। वीकेंड पर तो यहां […]