इंदौर : प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही दावा करें कि कोरोना को लेकर हालात अब नियंत्रण में हैं लेकिन सामने आ रहे नए मामले उनकी चिंता बढा रहे हैं। इंदौर के एक निजी अस्पताल के 2 डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई गई हैं। दोनों डॉक्टरों का उपचार शुरू करने के साथ अस्पताल को सील कर दिया गया है।
मरीजों को किया गया शिफ्ट।
यह मामला शहर के मध्य क्षेत्र राजबाड़ा के इमली बाजार स्थित अर्पण नर्सिंग होम से जुड़ा है।यहां कार्यरत दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों डॉक्टर अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। प्रशासन के संज्ञान में ये बात आते ही हड़कम्प मच गया।ताबड़तोड़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अर्पण अस्पताल पहुंची। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को क्वारनटाइन सेंटर में शिफ्ट करने के साथ उनके इलाज का भी समुचित प्रबन्ध किया। बाद में अस्पताल को सेनिटाइज कर सील कर दिया गया।
संक्रमित डॉक्टरों की खंगाली जा रही कांटेक्ट हिस्ट्री।
अस्पताल के संक्रमित पाए गए दोनों डॉक्टरों की कांटेक्ट हिस्ट्री के साथ ही केस हिस्ट्री भी पता लगाया जा रहा है। बीते 15 दिनों में उन्होंने किन- किन मरीजों का इलाज किया, मरीजों के परिजन जो उनकी तीमारदारी में जुटे थे, अस्पताल का दोनों संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आया पैरा मेडिकल स्टॉफ और डॉक्टरों के परिवारजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें भी क्वारनटाइन किया जाएगा।
Related Posts
July 16, 2021 गंजबासौदा में बचाव कार्य जारी, 3 लोगों की मौत की पुष्टि, सरकार ने किया 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
इंदौर : विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुए में गिरे लोगों को निकालने का काम जारी है। अभी […]
December 1, 2021 शातिर ठग ने शादी का झांसी देकर की लाखों की धोखाधड़ी, कई लोगों के साथ ठगी की बात भी आई सामने
इंदौर : शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। […]
August 22, 2023 राहगीरों के मोबाइल लूटने वाली गैंग का एक आरोपी पकड़ाया
आरोपी से लूटा गया मोबाइल बरामद।
आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
इंदौर […]
September 9, 2020 कोरोना का कहर जारी, 11फीसदी से ज्यादा रहा ग्रोथ रेट इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो शासन- प्रशासन के भी हाथ- […]
September 23, 2022 हाथों में झाड़ू थामकर मंत्री सिलावट ने दिया गांव को स्वच्छ रखने का संदेश
इंदौर : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं जनसेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान […]
December 24, 2020 351 नए संक्रमित मरीज मिले, 289 ने दी कोरोना को मात
इंदौर : कोरोना संक्रमण फिलहाल नियन्त्रण में नजर आ रहा है। दिवाली के बाद से करीब एक माह […]
February 11, 2021 संजय शुक्ला होंगे कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया औपचारिक ऐलान
*सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को दी संजय शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ने की […]