वरिष्ठ पत्रकार पी.साईनाथ और अन्य अतिथियों ने किया विमोचन।
इन्दौर : पत्रकारों की पुरातन संस्था इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इन्दौर मीडिया कॉनक्लेव में बुधवार को राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान के दौरान डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा लिखी पुस्तक ‘हिन्दी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक’ का लोकार्पण मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ, इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, पद्मश्री जनक पलटा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, प्रेस क्लब महासचिव हेमंत शर्मा, समाजसेवी अजय चौरड़िया व वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा किया गया।
डॉ. वेदप्रताप वैदिक के परिचय पर एकाग्र देश की पहली पुस्तक है। डॉ. वैदिक पर अभी तक कोई पुस्तक नहीं लिखी गई।
डॉ. अर्पण जैन अब तक 15 से अधिक किताबें लिख चुके हैं और उन्हें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार व जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा अक्षर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर सैंकड़ों पत्रकार, साहित्यकार और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन संजय पटेल ने किया व आभार प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने माना।
Related Posts
August 16, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में गुरुवार को मुख्य अतिथि के […]
January 8, 2023 अतिथियों को हेरिटेज वॉक के जरिए इंदौर की समृद्ध विरासत और वैभव से कराया अवगत
बोलिया सरकार छत्री से प्रारंभ हुई इंदौर हेरीटेज वॉक सीपी शेखर नगर गार्डन पर समाप्त […]
May 29, 2023 राहुल गांधी का दावा ख्याली पुलाव पकाने जैसा है : सीएम शिवराज
भोपाल : राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया […]
December 22, 2022 तीन करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई
ग्राम सोनवाय स्थित शासकीय भूमि पर राधेश्याम नामक व्यक्ति द्वारा किया गया था […]
December 17, 2024 चार नई महिला खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल
कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी का किया […]
October 24, 2024 उद्यमी महिलाओं के समूह महिला सिद्धि की अध्यक्ष चुनी गई श्रेष्ठा गोयल
इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश की वूमेन विंग महिला सिद्धि की आगामी […]
March 9, 2025 लोक अदालत में 12961 प्रकरणों का किया गया निराकरण
83 करोड़ से अधिक के अवॉर्ड, डिक्री, मुआवजा आदेश पारित।
इंदौर : राज्य विधिक सेवा […]