भंवरकुआ थाना क्षेत्र की घटना।
इंदौर : दिनदहाड़े एक युवक के घर में घुसे बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे युवक को चाकू मारकर घर से नकदी और अन्य सामान लूट ले गए।
भंवरकुआं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिनव नगर में रहने वाले अनिल दांगी के घर का किसी ने दरवाजा खटखटाया। वे खुद को मकान मालिक बता रहे थे। अनिल ने जैसे ही दरवाजा खोला तो संदीप उर्फ कल्लन निवासी चितावद, अमन चौहान और अंकित उर्फ बवाल घर में घुसे और उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। उसके बाद उसे बिस्तर पर लिटाकर हाथ पैर और मुंह बांध दिया। अनिल ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू मार दिया और धमकाया। बाद में बदमाश उसके कमरे में रखा मोबाइल, नकदी और लैपटाप लेकर भाग निकले।
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के आदी हैं, जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के परिजन और परिचितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Related Posts
October 29, 2023 नोट का बदला वोट से लेने का समय आ गया है : सत्यनारायण पटेल
बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को मिला जोरदार समर्थन।
इंदौर : […]
December 9, 2020 बन्द के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
इंदौर : किसान संगठनों का बन्द का आह्वान इंदौर में तो बेअसर रहा लेकिन कांग्रेस ने बन्द […]
February 21, 2022 इंदौर एयरपोर्ट से रात में उड़ानों पर चार माह तक रोक
इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अप्रैल से अगले चार […]
March 29, 2023 रामनवमी पर पलासिया स्थित वाल्मीकि बस्ती में होगी एमआईसी की बैठक
महापौर भार्गव की अनूठी पहल।
बस्तियाँ उन्नत हो, उनका विकास हो-महापौर।
इंदौर : […]
March 1, 2025 अनंत अंबानी के वनतारा को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘प्राणी मित्र ‘ पुरस्कार
जामनगर : अनंत अंबानी की वनतारा को भारत सरकार द्वारा 'कॉर्पोरेट' श्रेणी के तहत पशु […]
June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी निभाएगी सक्रिय भागीदारी, हेल्प डेस्क के जरिए टीका लगवाने में करेगी लोगों की मदद
इंदौर : सोमवार 21 जून को चलाए जाने वाले टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी संगठन भी सक्रिय […]
March 19, 2025 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’
इंदौर : 'पिंटू की पप्पी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, […]