इंदौर : फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में किसी सुपर हीरो से कम नहीं हैं। कोरोना काल में पीड़ित मानवता की सेवा को सोनू सूद ने अपना मिशन बना लिया है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने उनसे गुहार लगाई और उसे मदद न मिली हो। उन्होंने सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए बाकायदा सोनू सूद फाउंडेशन की स्थापना कर ली है।
इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे।
सोनू सूद ने इंदौर के कोरोना पीड़ितों की भी हरसम्भव मदद की है। पिछले दिनों उन्होंने विधायक संजय शुक्ला के माध्यम से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को भेंट की थी। इसी के साथ कई मरीजों के लिए वे दवाइयां,इंजेक्शन आदि का इंतजाम भी कर चुके हैं। अब सोनू सूद इंदौर में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जो जरूरतमंद हॉस्पिटल होगा वहां पर सोनू सूद अपनी ओर से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे। इसके लिए बकायदा सर्वे करवाया जा रहा है। इंदौर में लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए सर्वे के साथ ही इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों से भी सोनू सूद ने सुझाव आमंत्रित किए हैं। चयनित अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट दो प्रकार के हैं, एक प्लांट अस्पताल में ही ऑक्सीजन तैयार कर अस्पताल में ही सप्लाई कर सकेगा वहीं दूसरा प्लांट अस्पताल की जरूरत पूरी होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कर दूसरे अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर दे पाएगा।
Related Posts
October 2, 2019 गांधीजी की 150 वी जयंती पर बीजेपी ने निकाली संकल्प यात्रा इंदौर : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा ने पूरे देश में जनजागरण यात्राएं निकालने […]
November 17, 2021 12 से 18 दिसम्बर तक मनाया जाएगा 64 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सात दिवसीय 64वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का आयोजन […]
October 9, 2020 सीएम योगी और शिवराज पर अभद्र पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा क़ानूनी समिति प्रदेश सह संयोजक भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने […]
March 14, 2024 लालवानी को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री यादव ने भी लालवानी को दी बधाई।
शंकर लालवानी ने जताया पार्टी आलाकमान का […]
March 10, 2023 13 मार्च को पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव
केंद्र सरकार पर अडानी के पक्ष में क्रोनी केपिटलिज्म नीति अपनाने का लगाया […]
January 18, 2021 भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें इंदौर का मास्टर प्लान, अभ्यास मंडल की परिचर्चा में बोले वक्ता
इंदौर : शहर के नागरिकों ने विकास को लेकर हमेशा सकारात्मक सोच रखी है। इसके कारण यह शहर […]
February 16, 2021 कोरोना संक्रमण का पलटवार, 90 के पार हुए नए संक्रमित मरीज, प्रशासन हुआ अलर्ट
इंदौर : कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में लापरवाही बरतने का नतीजा सामने आ रहा है। कोरोना […]