इंदौर : केशरबाग रोड स्थित प्राचीन अहिल्या माता गौशाला परिसर में भी रविवार को हरित क्रांति दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सैकड़ों गौभक्तों ने एक पौघा गौ माता, धरती मां और प्रकृति की खुशहाली के लिए लगाने की तर्ज पर कुल 500 पौधे रोपे।
गौशाला प्रबंध समिति के सचिव पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं संयोजक सी.के. अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान गौ भक्तों ने 501 औषधीय पौधे और एक हजार पौधे सुरजना फली (ड्रम स्टीक) के लगाए। ये पौधे धरती मां को ठंडक प्रदान करने के साथ ही गौमाता के लिए भी उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने वाले माने जाते हैं। इन पौधों को रोपने में जैविक खाद का प्रयोग भी किया गया। दरअसल जहां शहर के युवा नागरिक रेवती रेंज पहुंचकर विश्व कीर्तिमान रचने की तैयारी में जुटे थे, वहीं बुजुर्गो, महिलाओं एवं बच्चों ने भी इस अभियान से स्वयं को जोड़े रखने हेतु गौशाला परिसर में आकर पौधे रोपने का कार्यक्रम बनाया, जिसमें गौशाला प्रबंध समिति ने पूरा सहयोग प्रदान किया। रविवार को रोपे गए पौधों के साथ उनकी देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
Related Posts
January 20, 2024 आबकारी अधिकारियों ने प्रभु श्रीराम के नाम लिखी पाती
भगवान श्रीराम से लगाई प्रमोशन की गुहार।
आबकारी मंत्री, प्रमुख सचिव और कमिश्नर को […]
May 7, 2023 पाकिस्तान में शरण लिए बैठे आतंकी की गोली मारकर हत्या
बाइक सवारों ने सोसायटी में घुसकर मारीं गोलियां।
लाहौर में 33 साल से रह रहा था आतंकी […]
December 16, 2022 इन्वेस्टर्स समिट के दौरान स्टार्टअप को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम
इंदौर : इन्दौर में जनवरी माह में होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान […]
June 13, 2021 क्लब, जिम, शॉपिंग मॉल्स, टाउनशिप में बिना टीकाकरण नहीं मिलेगा प्रवेश…!
इंदौर : अनलॉक होने के साथ ही शहर में अधिकांश गतिविधियां शुरू हो गई है इसी के साथ इंदौर […]
April 15, 2022 पत्रकारिता को जिंदा रखने का माध्यम बन गया है सोशल मीडिया
आत्मनिर्भर पत्रकारिता पर हुई विचारोत्तेजक बहस।
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में दिग्गज […]
August 25, 2021 नशीला पदार्थ मिला कोल्ड्रिंक पिलाकर दोस्तों ने ही छात्रा के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों में पीड़िता की सहेली भी शामिल
इंदौर : कहते हैं दोस्त सुख- दुःख के साथी होते हैं पर 12 वी की छात्रा के साथ उसके ही […]
March 9, 2024 संजय शुक्ला के बीजेपी में आने पर छलकी कैलाश विजयवर्गीय की पीड़ा
शुक्ला का स्वागत करते हुए बोले विजयवर्गीय, "पहले तेरी गाली सुनी, अब तुझे भी पार्टी में […]