इंदौर : तेज आंधी के साथ हो रही मानसून पूर्व की बारिश कहर बरपा रही है। गुरुवार दोपहर बारिश के पहले चली तेज हवा भूरी टेकरी पर बसाए गए परिवारों परिवारों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। आंधी में उनके घरों की चद्दरें उड़ गई और घर का सामान बारिश में भीग गया। करीब 30 परिवार इस कुदरती कहर की चपेट में आए। दरअसल पास ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रही बहुमंजिला इमारतों में इन्हें शिफ्ट किया जाना है। तब तक टीन के अस्थाई शेल्टर बनाकर इन्हें दिए गए थे। तूफानी हवा का वेग ये शेल्टर सह नहीं पाए।
सूचना मिलते ही प्रशासन व नगर निगम का अमला वहां पहुंचा और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसम्भव मदद का भरोसा दिया और लगे हाथ शासन- प्रशासन पर भी भड़ास निकाल ली।
ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र के टेंट- तंबू उखड़े।
तेज आंधी व बारिश के चलते नेहरू स्टेडियम में स्थापित ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र के टेंट- तंबू भी उखड़ गए। बताया जाता है कि टीकाकरण केंद्र में पानी भर गया और कम्प्यूटर व अन्य सामान गीला हो गया। यहां डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भागकर नेहरू स्टेडियम में शरण ली। इसके चलते टीकाकरण कार्य भी प्रभावित हुआ।
आंधी व बारिश में कई जगह पेड़ उखड़ गए वहीं बिजली भी गुल हो गई। शहर के कई इलाकों में ये स्थिति बनी। काफी देर बाद बिजली वापस आई।
Related Posts
August 10, 2021 32 वे ओलिम्पिक में 48 वे स्थान पर रहा भारत
32 वें ओलंपिक की बिदाई 8 अगस्त 2021 को हो गई। अब 33 वेंओलंपिक पेरिस में 2024 में होगे। […]
September 16, 2021 गडकरी देंगे मप्र को 34 सड़क परियोजनाओं और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की सौगात
इंदौर : मध्यप्रदेश को 9 हजार 577 करोड़ रूपये लागत की 34 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात […]
March 18, 2022 इंदौर नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को मिला होली का उपहार
इंदौर : नगर पालिका निगम के 2016 में विनियमित हुए कर्मचारियों को राज्य सरकार ने होली का […]
July 23, 2021 पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी
मुम्बई : पोर्न फिल्मों के निर्माण और कारोबार के आरोप में बन्दी बनाए गए राज कुंद्रा की […]
February 25, 2021 कोरोना की रफ्तार में आई तेजी, 12 फीसदी के करीब पहुंचा ग्रोथ रेट, दो और मरीजों की मौत
इंदौर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते आठ दिनों में ही ग्रोथ रेट दोहरे […]
January 8, 2024 जहां सेवा की भावना है, वहीं श्रीराम हैं : साध्वी ऋतम्भरा
रामलला के नवनिर्मित मंदिर में विराजित होने को बताया 500 वर्षों से अधिक के संघर्ष का […]
August 5, 2021 सुने घरों को निशाना बनाने वाली गैंग का शातिर बदमाश पकड़ाया, लाखों का चोरी का माल बरामद
इंदौर : टांडा जिला धार की गैंग का शातिर नकबजन क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया […]