इंदौर : *तुकोगंज पुलिस की सजगता व तत्परता से आंध्रप्रदेश की गुम महिला को उसके परिजनो के किया सुपुर्द किया गया। गुमशुदा महिला हिंदी भाषा नहीं जानती थी, फिर भी पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
दरअसल, तुकोगंज पुलिस को रोड के किनारे भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं के साथ एक महिला मिली वह हिन्दी भाषा नहीं बोल पा रही थी। वह किसी दक्षिण भारतीय भाषा में बात कर रही थी। उसे सुरक्षार्थ महिला पुलिस थाना इन्दौर में रखा गया। इस महिला द्वारा बोली जा रही भाषा के हिन्दी रुपांतरण के लिए दुभाषिए की मदद ली गई। उसके जरिए महिला से पूछताछ की गयी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम धनलक्ष्मी पिता गंज कुंदा रामना तथा पति का नाम कुंदन बताया। उसने बताया कि वह आंध्रप्रदेश की निवासी है। उसके पति ने दूसरी महिला को रख लिया था। इसके चलते वह 2—3 दिन पूर्व घर से चली गयी थी। महिला के छोटे भाई से फोन पर संपर्क करने पर उसने थाना वेयरवर्ली में उसकी गुमशुदगी दर्ज होना बताया। संबंधित थाने से भी संपर्क किया गया तो महिला की गुमशुदगी की पुष्टि हुई। महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त है।
तुकोगंज पुलिस ने तस्दीक के बाद उक्त महिला के परिजनों को इंदौर बुलाकर उसे उसके छोटे भाई व पति के सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा व उनकी टीम के आरक्षक किशोर सांवलिया, लोकेश गाथे, रामकृष्ण पटेल, शैलेन्द्र चौहान, महिला आरक्षक रीना मालवीय एवं महिला थाने से आरक्षक यशोदा और रितु की अहम भूमिका रही ।