काबुल : आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। वह 9/11 के हमले का मास्टर माइंड था। एक अमेरिकी अधिकारी ने खुलासा किया कि जैसे ही जवाहिरी बालकनी में टहलने के लिए निकला, उस पर रीपर ड्रोन से दो हेलफायर मिसाइलें दागी गईं। हमला अफगानिस्तान के समयानुसार, रविवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर किया गया। उधर, अमेरिका में शनिवार की रात 9 बजकर 48 मिनट का समय था। सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी एजेंसियां अल कायदा सरगना जवाहिरी का पिछले 6 महीने से लगातार पीछा कर रही थीं।
9/11 हमले का बदला लिया।
इस कार्रवाई पर अमेरिकी ने कहा कि हमने 9/11 हमले का बदला ले लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- इंसाफ हो गया। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, ओसामा बिन लादेन की तरह ही जवाहिरी की लाइफ के पैटर्न को समझने के लिए अलग-अलग सोर्स और तरीकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कंफर्म हो गया कि वो उस घर में मौजूद है। इससे एक और बात पता चली कि वो बालकनी में वक्त बिताता है। हमले के लिए इसी समय को चुना गया, जैसे ही जवाहिरी बालकनी में नजर आया, मिसाइल हमले में उसे ढेर कर दिया गया।
Related Posts
April 5, 2025 निगम बजट पर हुई मैराथन बहस
देर रात 8:30 तक चला निगम परिषद सम्मेलन।
नेता प्रतिपक्ष ने बजट प्रावधानों को लेकर की […]
May 8, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, 08 आरोपी गिरफ्तार
बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप,टैबलेट व 90 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री की गई जब्त […]
December 15, 2018 सुरीले गीतों से सजी सुरीली उड़ान। संस्था सुरीली उड़ान के बैनर तले सदाबहार गीतों से सजी महफ़िल ' तू छुपी है कहाँ'' प्रीतमलाल […]
April 13, 2017 सोनिया ने दिया रात्रि भोज नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के लिए रात्रिभोज का […]
October 10, 2020 कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में अपनी हत्या की जताई आशंका..!
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने […]
April 18, 2024 आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
दर्शन, पूजन के लिए मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
कई स्थानों से निकली […]
October 22, 2021 नाबालिग बालिका को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को […]