इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना महामारी से ग्रसित करीब 45 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौटें। अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टॉफ के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इन सभी कोरोना वीरों का तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने डिस्चार्ज किये गए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे घर जाकर भी पूरा एहतियात बरते और डॉक्टरों द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें।
इस वक़्त अस्पताल में 250 से अधिक मरीज भर्ती हैं और लगातार इन सभी मरीजों की सेहत बेहतर हो रही है। 45 मरीजों की दो बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें छुट्टी दी गई है।
80 और मरीज एक- दो दिन में होंगे डिस्चार्ज।
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि अरविंदो अस्पताल में भी करीब 80 ऐसे मरीज हैं जिनकी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके अलावा एमआरटीबी अस्पताल से भी मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिनों में करीब 200 मरीज कोरोना से पूरीतरह ठीक होकर घर लौट जाएंगे।
Related Posts
January 26, 2022 ऑनलाइन ठगी की शिकार महिला को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए हजारों रुपए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन ठगी में गंवाएं आवेदिका डॉ शानू जैन निवासी […]
November 29, 2023 रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता भावुक कर देने वाली है
17 दिन के अथक प्रयासों के बाद उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर निकाले […]
April 2, 2022 भक्तिवभाव के साथ मनाया गया भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव, शोभायात्रा ने बनाया उत्सवी माहौल
इंदौर : सिन्धी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। […]
June 25, 2022 मानसून मैराथन 7 अगस्त को पचमढ़ी में होगी, चार श्रेणियों में होगी मैराथन
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से एडवेंचर एंड यू द्वारा पचमढ़ी मानसून मैराथन का […]
November 16, 2024 मुसाखेड़ी क्षेत्र में सड़क पर खड़े पुराने वाहन और ठेले जब्त
इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा सड़क पर लावारिस हालत में खड़े कर दिए गए कार, ठेले और […]
March 25, 2024 होली पर अभिनव कला समाज में बिखरे सात सुरों के रंग
इंदौर : होली के पावन अवसर पर अभिनव कला समाज में सात सुरों के रंगो की बहार थी। ’’होली’ […]
July 10, 2020 दो दिन में 19 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग, अप्रैल में हुई मौतों की अब जाकर की जा रही पुष्टि…!, इंदौर : कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने सैम्पल लेने की तादाद तो बढा दी […]