इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव परिणाम घोषित, सचिव पद पर कपिल बिरथरे को मिली एकतरफा जीत
Last Updated: September 22, 2021 " 03:05 pm"
इंदौर : देर रात तक चली मतगणना के बाद इंदौर अभिभाषक संघ के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर दिनेश पांडे 794 वोट पाकर विजयी हुए। सौरभ मिश्रा 663 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गोपाल कचोलिया को 656 और दिनेश हार्डिया को 204 मत मिले। सौरभ मिश्रा तीसरे स्थान पर चल रहे थे, आखरी क्षणों में वे गोपाल कचोलिया को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र निम विजयी रहे। उन्हें 901 वोट मिले। मनोहर सिंह पंडितिया 615 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। चक्रेश कुमार जैन को 372 और गोपाल शर्मा को 343 वोट मिले। सचिव पद पर कपिल बिरथरे ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें 1326 वोट मिले। श्रीराम सिंह भदौरिया को 583 और रमाकांत शर्मा को 326 वोट प्राप्त हुए। सहसचिव पद पर हरीश कुमार वन्दावड़े ने जीत हासिल की। उन्हें 838 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे जितेंद्र यादव को 698 वोट मिले। हेमंत यादव को 385 और मोना अग्निहोत्री को 329 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पुरुषोत्तम सोमानी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 1123 वोट हासिल हुए। रोशन कुमार कश्यप को 612 और पिंकी सुनहरे को 474 वोट मिले।
कार्यकारिणी के 6 पदों पर पल्लविका अद्ध्यारु 954, शालू वाघेला 869, रत्नेश पाल 835, विजय व्यास 801, रामदास नैनावत 712 और रायसिंह परिहार 693 वोट पाकर विजयी रहे।