पिछले 24 घंटों में हुई डेढ़ इंच बारिश।
इंदौर : पिछले 24 घंटे में इंदौर में सर्वाधिक 42.4 मिलीमीटर (डेढ़ इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसी तरह हातोद क्षेत्र में 16 मिलीमीटर (आधा इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 12.7 मिलीमीटर (आधा इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक कुल 485.3 मिली मीटर (19 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 100.3 मिली मीटर (लगभग 4 इंच) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 385 मिली मीटर (15 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 396.1 मिमी., महू में 421 मिमी., सांवेर में 524.6 मिमी., देपालपुर में 727 मिमी., गौतमपुरा में 464 मिमी. और हातोद में 378.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 447.5 मिमी., महू में 349 मिमी., सांवेर में 372.6 मिमी., देपालपुर में 454.7 मिमी., गौतमपुरा में 301.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
Related Posts
July 21, 2021 देवशयनी एकादशी पर की गई भगवान पंढरीनाथ की आरती, भजन- पूजन के भी हुए आयोजन
इंदौर : मंगलवार को देवशयनी एकादशी के अवसर पर पंढरीनाथ भगवान की आरती और श्री हरि विठ्ठल, […]
December 25, 2022 भूखंडों की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रॉपर्टी की धोखाधडी करने के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बंदी […]
August 31, 2020 ताजिया जुलूस निकालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, लगेगी रासुका इंदौर : शांति समिति की बैठक में लिए गए फैसले और रविवार के लॉकडाउन को दरकिनार कर खजराना […]
May 18, 2017 लखनऊ में गेस्ट हाऊस के पास संदिग्ध हालात में मिला IAS अफसर का शव लखनऊ.यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के पास कर्नाटक कैडर […]
February 3, 2017 इंदौर में ४ फरवी को होने वाली मैराथन में दिव्यांग भी दौड़ेंगे , इंदौर- आज बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ये जानकारी देते हुए बताया की इंदौर में […]
July 25, 2022 गीताभवन में रुद्राक्ष निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का अनुष्ठान प्रारंभ
आम भक्तों के लिए निःशुल्क होंगे दर्शन-पूजन।
इंदौर : मप्र में पहली बार इंदौर के गीता […]
January 5, 2025 ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का मुख्यमंत्री यादव ने किया शुभारंभ
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। […]