राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा के जीवन कार्यों पर बनीं है ये डाक्यूमेंट्री।
इंदौर : ख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्यसभा सांसद और समाजसेवी विवेक तनख़ा की जीवनी पर निर्माता, निर्देशक अजय चिटनिस ने लघु फिल्म ‘नर्मदापुत्र’ का निर्माण किया है। मंगलवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता के जरिए इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा अपने प्रोफेशन और सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ सामाजिक कार्यों में भी गहराई तक जुड़े हैं। जनहित और लोक कल्याण के कार्यों में वे बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हैं।उनके इन्हीं गुणों से प्रभावित होकर उन्होंने श्री तनख़ा के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का निर्णय लिया। 65 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में तनख़ा के जीवन के हर पहलू को समेटने का प्रयास किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन इंदौर में आगामी अगस्त माह में किया जाएगा।
अजय चिटनिस ने बताया कि उन्होंने बीते 25 वर्षों में 125 से ज्यादा डाक्यूमेंट्रीज बनाई हैं। हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में भी उनकी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई थी।
Related Posts
August 8, 2022 बैंक एटीएम पर धावा बोलने से पहले ही पकड़े गए 5 बदमाश
इंदौर : बैंक एटीएम पर डकैती की योजना बनाती हुई गैंग, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गई। […]
February 14, 2025 पीडीएस चावल की कालाबाजारी के मामले में 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिनांक 11-02-2025 को रेवती रेंज रोड पर सतीश मित्तल के गोदाम से खाद्य विभाग ने 800 बोरी […]
June 13, 2022 कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए […]
May 25, 2023 दो अवैध फायर आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही 01 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
March 25, 2022 बीजेपी नेता पुत्र के हत्यारे आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, तीन आरोपी गिरफ्तार
महू: बुधवार 23 मार्च की रात ग्राम पिगडम्बर में बीजेपी नेता ऊदल सिंह चौहान के पुत्र […]
March 18, 2023 महू के डोंगरगांव की घटना के सिलसिले में पुलिस दर्ज की एफआईआर
इंदौर : डॉ. अंबेडकर नगर महू में आदिवासी युवती से कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या और […]
March 31, 2022 हमारा अंतर्मन तभी पवित्र होगा जब इसमें राम नाम का वास होगा- दीदी मां
इंदौर : हम केवल मूर्ति पूजने और गिड़गिड़ाने वाले सनातनी नहीं हैं। सारा संसार अपनी […]