इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तेजी से अटैक कर कर रही है, उससे हालात बेहद चिंताजनक हो गए है। व्यापारी वर्ग भी अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन्स की कमीं से मरीजों को समय रहते इलाज नहीं मिल पा रहा है।
ऐसे में सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन इंदौर ने सप्ताह में तीन दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार 27 अप्रैल, गुरुवार 29 अप्रैल और शनिवार 1मई को बाजार पूरी तरह बन्द रखा जाएगा। सोमवार 26 अप्रैल, बुधवार 28 अप्रैल और शुक्रवार 30 अप्रैल को बाजार खुला रहेगा।
सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री प्रतिपाल टोंग्या ने बताया कि जो भी व्यापारी बन्द के दिन अपनी दुकान खोलता है तो उसकी दुकान सील करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समय मिलकर कोरोना से लड़ने का है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
Related Posts
March 28, 2022 दो बसों पर लम्बित थे 37 ई- चालान, 18 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूला
इंदौर : डीसीपी यातायात के निर्देशन में ट्रैफिक में सुधार लाने का अभियान निरंतर चल रहा […]
March 16, 2022 बोले सो निहाल,सतश्री अकाल की गूंज के बीच अमृतसर यात्रा पर रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का दल
इंदौर : मंगलवार देर शाम कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की अगुवाई में सिख समाज के करीब 500 […]
September 4, 2023 बेखौफ बदमाशों का शहर में तांडव जारी,फिर एक युवक की चाकू मारकर की गई हत्या
तीन युवक घायल। क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद।
हत्यारों के सलमान लाला गैंग से […]
June 1, 2022 देवी अहिल्याबाई का बनेगा भव्य स्मारक, सुपर कॉरिडोर पर विकसित करेंगे स्टार्टअप पार्क-मुख्यमंत्री
राजेंद्र नगर स्थित ऑडिटोरियम और संगीत महाविद्यालय का नामकरण लता दीदी के नाम पर […]
August 6, 2020 इस वर्ष नहीं होगी सीईटी, विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश इंदौर : CET-2020 के सम्बन्ध में बुधवार 5 अगस्त को कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की […]
September 2, 2019 पालकी में विराजित होकर राजबाड़ा पहुंचे शाही गणेश इंदौर : मराठा साम्राज्य का हिस्सा रहे इंदौर में गणेशोत्सव मनाने की परम्परा सैकड़ों सालों […]
September 6, 2024 लोक संस्कृति मंच के बैनर तले हरतालिका तीज पर होगी भजन संध्या
इंदौर : हरतालिका तीज पर शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को लोक संस्कृति मंच द्वारा भव्य भजन […]