इंदौर: नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स एनडीआरएफ की अगुवाई में मॉक ड्रिल का आयोजन मंगलवार 16 अप्रैल को किया जा रहा है। एमजी रोड स्थित टीआई मॉल में शाम 4 बजे ये मॉक ड्रिल होगी। इसमें जिला और पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, नगर निगम, ncc, nss, स्काउट और गाइड, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और बीएसएफ सहित अन्य विभागों की टीमें भी शामिल होंगी। इस मॉक ड्रिल को ऑपरेशन समन्वय नाम दिया गया है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के जरिये स्थानीय एजेंसियों को प्रशिक्षित करने के साथ आम जनता को भी आपदा के दौरान राहत और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ उन उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा जो आपदा प्रबंधन में इस्तेमाल किये जाते हैं।
जोन थ्री में आता है इंदौर।
डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंदौर मप्र के साथ देश का भी बड़ा शहर है। भूकंप के लिहाज से यह जोन थ्री में आता है। इसके अलावा रोड एक्सीडेंट और शहरीकरण से जुड़ी तमाम वो बातें जो आपदा को जन्म देती हैं, इस शहर से भी उनका वास्ता है। इसी के चलते आपदा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए ये अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।
Related Posts
January 18, 2020 ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ का हुआ आगाज, शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सेवा सुरभि के 'झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान' […]
March 22, 2020 उत्साह के अतिरेक में लगा बैठे मजमा..! इंदौर : कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे कर्मवीरों का साथ देना हर नागरिक […]
October 8, 2024 हरियाणा में बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक
चंडीगढ़ : तमाम पूर्वानुमान, राजनीतिक पंडितों के दावे और आकलन व नेशनल टीवी चैनलों के […]
July 10, 2020 चीनी राखी का सांसद लालवानी ने ‘स्वदेशी सांसद राखी’ के रूप में पेश किया विकल्प..! इंदौर : पिछले दिनों सीमा पर चीन की हरकत का जवाब देते हुए हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। […]
March 22, 2022 10 से 25 फीसदी की गई गाइडलाइन में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होगी लागू
इंदौर : सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में जिला […]
November 6, 2021 महू में उत्साह के साथ मनाया गया धोक पड़वा, छोटों ने बड़ों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
महू : इंदौर के समीप डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में बीते कई दशकों से धोक पड़वा मनाया जा रहा […]
January 16, 2024 सिंहस्थ – 2028 के पहले क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण की कार्ययोजनाएं बनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कान्ह नदी के गंदे पानी को रोकने की सुविचारित प्लानिंग करें।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]