भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। एमपीबीएसई ने 2020-2021 सत्र से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दीर्घउत्तरीय प्रश्नों को परीक्षा में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया है।
इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के जरिए दी है, जिसमें कहा गया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नए पैटर्न का ब्लू प्रिंट वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। नए पैटर्न के हिसाब से अब सभी विषयों में 30 फीसदी ऑब्जेक्टिव आधारित प्रश्न, 30 फीसदी सब्जेक्टिव आधारित प्रश्न और 40 फीसदी तार्किक प्रश्न होंगे। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 75 फीसदी लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे।
ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई।
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Related Posts
April 28, 2024 निगम में घोटाले के जिम्मेदार ठेकेदार, अधिकारी और नेताओं का गठजोड़ कभी उजागर होगा..?
♦️कीर्ति राणा इंदौर।♦️
नगर निगम में फर्जी बिल घोटाले का आंकड़ा तुअर दाल, शकर से लेकर […]
November 27, 2021 सूदखोरों से प्रताड़ित होकर जहर पीने वाले परिवार के तीसरे सदस्य की मौत, सीएम ने सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
भोपाल : सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को कोल्ड्रिंक में जहर […]
February 20, 2024 राष्ट्र के जीवन का आधार अध्यात्म है : डॉ.वैद्य
नर्मदा साहित्य मंथन का औपचारिक समापन।
धार : विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा आयोजित […]
January 8, 2023 प्रवासी सम्मेलन स्थल पर लगाई गई मप्र के विकास को दर्शाती प्रदर्शनी
स्टार्टअप और प्रदेश के उद्योगों ने दिखाई आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की तस्वीर।
जापान, […]
February 9, 2024 इंसानी दिमाग का मुकाबला नहीं कर सकता ए आई: कुलपति के जी सुरेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मीडिया को फायदा भी है और नुकसान भी।
पत्रकारिता एवं जनसंचार […]
June 20, 2022 कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के चुनाव कार्यालय का मातृशक्ति ने किया शुभारंभ
सुदामा नगर को मैंने वैध कराया था, अब जीतने पर अवैध कालोनियों को भी वैध कराऊंगा - […]
January 14, 2021 विजयवर्गीय व लालवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
इंदौर : मकर संक्राति के पावन पर्व पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय […]