कलेक्टर इलैया राजा टी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टमेंट समिट को इंदौर की मेहमान नवाजी के साथ यादगार बनाने का किया आग्रह।
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर में आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इंदौर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट इंदौर के लिए प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि इंदौर में अतिथियों का ऐसा स्वागत सत्कार किया जाए, कि वे यहां से सुनहरी यादें अपने साथ लेकर जाएं। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उक्त सम्मेलन के संबंध में सुझाव भी कलेक्टर ने लिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां सभी के सहयोग से औद्योगिक विकास को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां दी जाएंगी।
बैठक में गौतम कोठारी, योगेश मेहता, दिलीप देव, प्रकाश जैन, महेश गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाएगा।
Related Posts
March 24, 2023 एक संपादक का जलवा क्या होता है, यह भी देखा है इंदौर ने
स्मृति शेष : पद्मश्री अभय छजलानी।
🔹कीर्ति राणा 🔹
उस दिन मप्र टेबल टेनिस एसो. के […]
October 5, 2023 राजगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा की आमसभा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
जिला प्रशासन के अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं द्वारा मंच व्यवस्था हेतु 4 गेट निर्धारित […]
December 24, 2020 26 दिसम्बर से प्रारंभ होगी इंदौर- बिलासपुर ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध ढंग से […]
December 16, 2022 ट्रांसजेंडरों को मिले समान अधिकार, नौकरी, शिक्षा में मिले आरक्षण
लिट चौक के कार्यक्रम में बोली देश की पहली ट्रांसजेंडर जज मोईता मंडल।
इंदौर : स्थानीय […]
June 5, 2024 100 दिन में टाइमर लगाकर किया जाएगा तीन आदर्श सड़कों का विकास और सौंदर्यीकरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, विधायक, संभागायुक्त, निगमायुक्त द्वारा आरएनटी मार्ग पर […]
December 6, 2018 मीका दुबई पुलिस की हिरासत में, यौन दुर्व्यवहार का है आरोप दुबई: गायक कलाकार मीका सिंह को दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर ब्राजील निवासी […]
November 18, 2022 अण्णा महाराज संस्थान से निकाली गई मां तुलजा भवानी की पालकी यात्रा
इंदौर : दत्त माउली अण्णा महाराज संस्थान में चल रहे सात दिवसीय भव्य पालकी यात्रा महोत्सव […]