कलाकारों के कौशल की बानगी दे रही माता महालक्ष्मी की विशालकाय रंगोली

  
Last Updated:  October 26, 2019 " 03:18 pm"

इंदौर : आस्था, उमंग, उल्लास और खुशियों के दीप हर घर में और हर इंसान के अंतर्मन में रोशन करने का महापर्व है दीपावली। कलाकारों को भी यह पर्व नव सृजन के लिए प्रेरित करता है। घरों- देवालयों में बनाई जानेवाली रंगोली इसी नवसृजन का प्रतीक है।
शहर के दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र स्थित मां अन्नपूर्णा मन्दिर परिसर में तीन कलाकारों ने अपने कलाकौशल का परिचय देते हुए विशालकाय रंगोली को आकार दिया है। विनीता जोशी शर्मा, आशीष शर्मा और अंकित रघुवंशी ने 18 फ़ीट लम्बी और 14 फ़ीट चौड़ी इस रंगोली में माता महालक्ष्मी के मनोहारी स्वरूप को साकार किया है। 26 घंटे की सतत मेहनत के बाद यह रंगोली अस्तित्व में आई। मन्दिर में आनेवाले श्रद्धालुओं के साथ कलाप्रेमी भी इस खूबसूरत रंगोली को देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रहे। सभी ने तीनों कलाकारों को यह नायाब रंगोली बनाने पर बधाई दी और उनके हुनर की दाद दी।
अन्नपूर्णा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी और स्वामी जयेन्द्रनंद ने भी माता महालक्ष्मी की इस जीवन्त रंगोली का अवलोकन किया और कलाकारों की हौसला अफजाई की। दीपोत्सव के पांचों दिन श्रद्धालु और कलाप्रेमी इस रंगोली का अवलोकन कर सकेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *