इंदौर : चोरों की टोली की घेराबंदी कर खजराना पुलिस ने 4 बदमाशों को बन्दी बनाया है। बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपी सोशल बार में चोरी की योजना बना रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर न्याय नगर पानी की टंकी के पास से इन बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम
1.मोहित पिता रामचंद्र चौहान निवासी मुमताज बाग कॉलोनी खजराना इंदौर 2. अर्जुन पिता हरिराम सोलंकी निवासी मुमताज बाग कॉलोनी खजराना इंदौर 3. जावेद पिता फारूक अली निवासी अशर्फी नगर खजराना इंदौर और 4. रोहित पिता रमेश मालवीय निवासी मुमताज बाग कॉलोनी खजराना इंदौर बताए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का पेंचकस, एक छोटा स्क्रु पाना, लोहे की आरियां, चाबी, लोहे की टामी, एक बड़ा पाइप का पाना व अन्य हथियार बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 401 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है, अन्य खुलासा होना संभावित है।
Related Posts
June 2, 2021 कियोस्क सेंटर की सुविधाएं चाहिए तो दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र
इंदौर : जिले में कोविड टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में अब तक लगभग 11 लाख से […]
June 19, 2025 रेलवे के रतलाम मंडल पर दिव्यागजनों के बनाए जा रहे रियायती कार्ड
अभी तक ऑनलाइन जारी हो चुके हैं 800 से अधिक रियायती कार्ड।
रतलाम मंडल पर ऑनलाइन 800 […]
September 4, 2019 रेनके व इदाते आयोग की सिफारिशें लागू करें सरकार इंदौर : विमुक्त, घुम्मकड़ व अर्द्ध घुम्मकड़ जनजाति संगठन के सदस्य वरुण पाल ने विमुक्ति […]
October 31, 2020 सूर्यकुमार, बुमराह ने मुंबई को प्ले ऑफ में दिलाई जगह
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
विराट की टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और अपेक्षाओं के […]
November 22, 2019 अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न इंदौर : अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इसमें […]
October 1, 2021 आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल, ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत
इंदौर : मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम […]
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]