हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मंत्री विजयवर्गीय ने दी प्रतिक्रिया।
भोपाल/नागपुर : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जलेबी से मुंह मीठा कराते हुए कहा, विपक्ष के लोग जलेबी की फैक्ट्री बना रहे थे, लेकिन हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी।
विपक्ष के लोग कहते थे, किसान नाराज हैं, किसानों ने भाजपा को वोट दिया। वे कहते थे दलित भाई नाराज हैं, दलित भाईयों ने वोट दिया। युवा नाराज हैं, युवाओं ने भाजपा को वोट दिया। वे कहते थे महिलाएं नाराज हैं, महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा हरियाणा के चुनाव परिणाम बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। अब इन परिणामों को महाराष्ट्र एवं झारखंड भी रिपीट करेगा।
Related Posts
November 3, 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक और पांच दिसंबर को होगा मतदान
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राज्य की […]
January 11, 2025 पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में चल रहे ब्रह्मोत्सव का समापन
इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देव स्थान पर चल रहे ब्रह्म उत्सव का समापन शुक्रवार को […]
February 27, 2022 लम्बे समय से अनुपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग का कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त
इंदौर : अपने कर्तव्य स्थल से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने एवं कामकाज में […]
April 11, 2022 दंगाइयों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई, नुकसानी की होगी वसूली- शिवराज
इंदौर : खरगौन में रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव, योजनाबद्ध ढंग से […]
November 16, 2024 मुसाखेड़ी क्षेत्र में सड़क पर खड़े पुराने वाहन और ठेले जब्त
इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा सड़क पर लावारिस हालत में खड़े कर दिए गए कार, ठेले और […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
January 6, 2023 प्रवासी मेहमानों के स्वागत में सज- धज कर तैयार हुआ इंदौर शहर
निगम द्वारा शहर में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा।
देश का सबसे स्वच्छ शहर रोशनाई से […]