कार्तिक पूर्णिमा पर वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया जाएगा दीपोत्सव

  
Last Updated:  November 26, 2023 " 04:14 pm"

हजारो दीपों में होंगे प्रभु वेंकटेश के मनोहरी दर्शन।

इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 27 नवम्बर, सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर देव दीपावली दीपोत्सव मनाया जाएगा। नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीश्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज  के मंगलाशासन में आस्था और उल्लास के साथ यह दीपोत्सव आयोजित होगा।

10 हजार दीपों से जगमगाएगा देवस्थान।

प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि करीब 50 से 60 कार्यकर्ता दीपोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। आकर्षक दीपों की रंगोली के निर्माण के साथ पूरे देवस्थान को 10 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा। दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्त भी अपने घरों से दीपक, तेल, बाती लाकर प्रभु के दरबार को रोशन करेंगे।

शाम 06 बजे से होंगे प्रभु के दिव्य दर्शन।

श्री तोतला ने बताया कि सोमवार शाम शाम ठीक 06 बजे प्रभु के पट खोले जाएंगे। प्रभु के मनोहारी दर्शन दीपो की रोशनी में होंगे। प्रभु वैंकटेश की महाआरती की जाएगी उसके बाद देर रात तक प्रभु के दर्शन होते रहेंगे। चारों ओर कतारबद्ध दीपों की श्रृंखला नजर आएगी। मुख्य द्वार से लेकर पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।

नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीश्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का बहुत महत्व है। इस दिन प्रभु स्वयं भक्तों के साथ दीपावली मनाने धरती पर आते हैं। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि वे ठाकुरजी के समक्ष 11 दीपक लगाकर प्रभु के साथ दीपावली अवश्य मनाए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *