इंदौर : इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश कोरोना संक्रमण से उबर रहा है जिसके कारण पैकेट दूध के विक्रय की मांग में वृद्धि हुई है । उक्त परिस्थिति में संचालक मंडल की स्वीकृति से दुग्ध उत्पादक किसानों के दूध क्रय भाव में 20 रुपये प्रति किलो फेट की वृद्धि करते हुए एक जुलाई 2021 से भैंस के दूध खरीदी भाव 600 रुपये प्रति किलो फेट एवं गाय के दूध का खरीदी भाव 220 रुपये प्रति किलो प्रभावशील किए गए है। पटेल के अनुसार संचालक मंडल का हमेशा प्रयास रहता है कि दुग्ध उत्पादक किसानों को दूध के अच्छे क्रय भाव दिए जाएं। कोरोना संक्रमण के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बाजार में दुग्ध चूर्ण एव मक्खन की मांग नही होने की मजबूरी से दूध के क्रय भाव कम करने पड़े थे, परंतु वर्तमान में बाजार की स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है। इसे देखते हुए आने वाले समय में संचालक मंडल दुग्ध उत्पादक किसानों के दूध खरीदी भाव में और वृद्धि करने का प्रयास करेगा ।
Related Posts
May 1, 2023 ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार सहित अन्य मुद्दों पर जिला प्रशासन को सहयोग करें अभ्यास मंडल : कलेक्टर
व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र का कलेक्टर इलैयाराजा टी ने किया विमोचन।
इन्दौर : किसी […]
July 4, 2021 ताई से मिलने उनके घर पहुंचे सीएम शिवराज, अहिल्या स्मारक की घोषणा के लिए ताई ने दिया धन्यवाद
इंदौर : शनिवार को इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में […]
June 19, 2019 बिजली कटौती के विरोध में राहुल, कमलनाथ को भेजी लालटेन इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिजली कटौती के विरोध में इंदौर के जी.पी.ओ.पोस्ट आफिस […]
August 18, 2022 वर्षा काल के चलते बांधों में जलभराव की प्रतिदिन करें समीक्षा
मंत्री सिलावट ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बांधो में जलभराव की समीक्षा […]
December 11, 2023 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव
छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का तय किया सफर।
संगठन और संघ में कई […]
December 28, 2022 लोकोत्सव का चौथा दिन : गुजरात, केरल और राजस्थान के लोक नृत्यों ने जीता दर्शकों का दिल
शिल्प बाजार में मिल रहा है हर तरह का शिल्प, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग बेडशीट, चंदेरी […]
February 29, 2024 प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
डॉ. सीवी रमन की स्मृति में टेक्निकल इवेंट्स का हुआ आयोजन।
इंदौर : राष्ट्रीय विज्ञान […]