इंदौर : राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर मंगलवार 23 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में एक युवक ने कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस की मदद की जरूरत है। सूचना मिलने पर इंदौर के थाना तेजाजी नगर क्षेत्र अंतर्गत डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.41 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।
डायल-100 के स्टाफ एएसआई विपिन उपाध्याय और पायलेट लोकेश पवार तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित युवक को चिकित्सा वाहन की मदद से एम.वाय.अस्पताल भिजवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर बताया कि अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीले कीट नाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी सूचना पर डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सम्बन्धित पुलिस थाने द्वारा की जाएगी।
Related Posts
February 7, 2019 अंधे क़त्ल का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार इंदौर: 5 दिन पूर्व मोती तबेला के उर्दू स्कूल मैदान में हुई युवक की हत्या के मामले का […]
May 5, 2024 महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर साधा निशाना।
डॉ […]
March 8, 2022 महिला पुलिस के कारण बनीं इंदौर पुलिस की संवेदनशील छवि
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महिला पुलिस के लिये विशेष कार्यक्रम
महिला पुलिस […]
June 20, 2021 हरियली महोत्सव के तहत कब्रिस्तान व मुक्तिधामों में रोपे जाएंगे 10 हजार पौधे
इंदौर : अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,मप्र हरियाली महोत्सव […]
May 4, 2021 सुप्रीम कोर्ट का फरमान, कोरोना महामारीं के कारण चल रहीं केवल ऑनलाइन क्लासेस, फीस कम करें शिक्षण संस्थान
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद हैं। सिर्फ […]
September 14, 2021 रणजीत सिंह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कमिटमेंट सर्टिफिकेट से सम्मानित
इंदौर : यातायात नियंत्रण की अपनी अनोखी स्टाइल के लिए ख्यात प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह को […]
March 2, 2022 यूक्रेन से लौटे छात्रों का इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद लालवानी ने किया स्वागत
इंदौर :रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों के नागरिक वहां फंस गए हैं। इनमें […]