इंदौर : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को लॉक डाउन के साथ होलिका दहन पर भी रोक लगाई गई है। वहीं धुलंडी पर भी सड़कों पर आवाजाही रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश कलेक्टर के जरिए जारी करवाए गए हैं। इन आदेशों का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के साथ बीजेपी के कई नेता और हिंदुवादी संगठनों ने भी इन प्रतिबंधों पर कड़ा एतराज जताया है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में व्यस्त बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलक्ष विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर होलिका दहन नहीं करने देने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे जनता की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। प्रशासन को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
उमेश शर्मा ने भी जताई आपत्ति।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने भी होलिका दहन पर रोक सम्बन्धी फैसले से असहमति जताते हुए उस पर फिर से विचार की मांग की थी।
इसके अलावा हिंदुवादी संगठनों ने भी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के फैसले पर विरोध दर्ज कराते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विरोध का दायरा बढ़ता देख प्रशासन, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाकर प्रतिबंधात्मक आदेश में कुछ ढील देने पर विचार कर सकता है।
Related Posts
April 28, 2022 डीजीपी ने बाणगंगा और महिला थाने का किया निरीक्षण, शिकायतों के समाधान का लिया फीडबैक
इंदौर : डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को पुलिस थाना बाणगंगा एवं […]
November 24, 2024 हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव जलाने का प्रयास करने वाला आरोपी पकड़ाया
मोबाइल विवाद में दिया था वारदात को अंजाम।
इंदौर : तेजाजीनगर क्षेत्र स्थित बायपास पर […]
October 1, 2023 त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
इंदौर : आगामी धार्मिक त्योहारों एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए […]
September 30, 2021 राशन की दुकान का चांवल खरीदकर मिलों को बेचनेवाले दो आरोपी पकड़ाए, मिल मालिक, मैनेजर सहित 8 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : राशन माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग एवं थाना आजाद नगर पुलिस के […]
November 25, 2020 पुलिसकर्मियों के लिए भेंट किए गए 4 हजार एन-95 मास्क
इन्दौर : कोरोना के संक्रमण के इस दौर में इन्दौर पुलिस कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए […]
September 23, 2021 माफिया और मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ की जाएगी सख्त कार्रवाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसारमाफियाओं के विरूद्ध चल रहे अभियान […]
August 30, 2019 कृष्ण – सुदामा मिलन के साथ भागवत कथा का समापन इंदौर : हवा बंगला स्थित शिर्डी धाम सांईबाबा मन्दिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा का समापन […]