भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का पाठ।
छात्र- छात्राओं को किया नशे व मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक।
इंदौर : साइबर फ्रॉड, अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने, नशे की लत से लोगों को दूर रखने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा लोगों को साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस के भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया अपनी टीम के साथ भंवरकुआं स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों के स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्र – छात्राओं को ठगी के मामलों में सतर्कता व सावधानी बरतने पर जोर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अननोन आईडेंटिटी के लोगों द्वारा की जा रही चेटिंग और हैरेसमेंट के बारे में भी स्टूडेंट्स को जागरूक किया गया।
नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।
पुलिस ने छात्र- छात्राओं को नशा व मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी देकर नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उन्हें पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस और सिलेबस की तैयारी कैसे करें यह भी बताया गया।
इस अवसर पर कोचिंग संस्थान संचालको के साथ सैकडो का संख्या में छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।
Related Posts
May 14, 2024 राऊ से डॉ.अंबेडकर नगर महू के बीच प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए लिया जा रहा मेगा ब्लॉक।
16 से 31 मई तक इंदौर से महू के […]
May 5, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के छात्रों को विदेश व्यापार की जटिलता और सामाजिक प्रभावों से कराया अवगत
इंदौर : छात्रों को विदेशी व्यापार की जटिलताओं, इसके ऐतिहासिक विकास और सामाजिक प्रभाव के […]
January 12, 2023 प्रदेश के हर दिव्यांग जन की सेवा के प्रयास किए जाएंगे – मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने 100 दिंव्यांगजन को स्कूटी भेंट की।
इंदौर : […]
December 14, 2023 रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों का पेंशनर दिवस पर होगा सम्मान
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ की स्मारिका का भी होगा विमोचन।
17 दिसंबर को हिंदी […]
September 21, 2022 समूचे राष्ट्र के लिए वंदनीय हैं देवी अहिल्याबाई होलकर
आदर्श शासन व्यवस्था और कर प्रणाली कैसी हो, यह देवी अहिल्याबाई से सीखने की […]
June 26, 2023 स्कूल बस से छात्रा के गिरने का कलेक्टर ने लिया संज्ञान, बस का फिटनेस किया निरस्त
बस परमिट तथा चालक का ड्रायविंग लायसेंस भी किया निलंबित।
कलेक्टर द्वारा कॉलेज […]
August 26, 2021 शहर में 4 बार हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस के खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी…!
*प्रदीप जोशी*
स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर कोरोना संक्रमण और सांप्रदायिक […]