इंदौर : शिखर पर पहुंचती सियासी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण के मोर्चे से लगातार राहत भरी खबर आ रही है।बुधवार को तीसरा ऐसा दिन था जब कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई। टेस्टिंग के अनुपात में संक्रमण का ग्रोथ रेट घटकर ढाई फीसदी से भी कम हो गया।
126 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 1247 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। रैपिड टेस्ट मिलाकर 4854 की जांच की गई। 4721 निगेटिव पाए गए। 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की गणना पर नजर डालें तो 395007 सैम्पल्स की जांच की गई। 33845 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से अधिकांश ठीक हो चुके हैं।
68 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 68 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।इन्हें मिलाकर अब तक 29988 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। 3178 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।बुधवार को कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई। अब तक कुल 679 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
February 27, 2017 हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट ने मांगे पैसे तो खून बेचने अस्पताल पहुंच गई छात्राएं जबलपुर।
शहर के गंगानगर स्थित रानी दुर्गावती गर्ल्स हॉस्टल 15 और 16 साल की छात्राएं […]
December 28, 2024 महापौर ने हटवाए अपने जन्मदिन के पोस्टर व होर्डिंग
शहर की स्वच्छता और सुंदरता से कोई समझौता नहीं-महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
August 20, 2024 रक्षाबंधन पर युवती के साथ स्कूटी सवार युवक ने की अभद्रता और मारपीट
आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ सराफा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : राखी के […]
December 30, 2022 पीएम मोदी की मां हीरा बा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन
गांधीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि।
शुक्रवार तड़के हो गया था […]
August 13, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में रखी संत रविदास मंदिर की आधारशिला
संत रविदास के भव्य और दिव्य मंदिर का 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण।
इंदौर : […]
December 25, 2023 मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का गठन, कुल 28 मंत्रियों ने ली शपथ
18 कैबिनेट, 06 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 04 राज्यमंत्री बनाए गए।
भोपाल : लंबे […]
March 20, 2022 ग्वालियर पुलिस ने 12 लाख की लूट की घटना का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच व थाना मोहना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहना क्षेत्र […]