इंदौर : कोरोना से होनेवाली मृत्यु दर इंदौर में अब गहरी चिंता का विषय बन गई है। इस मामले में हमने मुम्बई को भी पीछे छोड़ दिया है।हमारे यहां कोरोना से मृत्यु दर करीब 5 फीसदी तक पहुंच गई है। जून माह में लगभग रोज ही 4 मरीज कोरोना संक्रमण से दम तोड़ रहे हैं। अब तक मृतक संख्या दो सौ के पार पहुंच गई है।
4 और मौत, 200 के पार पहुंचा आंकड़ा।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार 21 जून को कोरोना संक्रमित 4 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 201 मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। मौतों का ये बढ़ता आंकड़ा चिकित्सा इन्तजामों पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
44 नए मरीज मिले, तीन फीसदी से ऊपर पहुंचा आंकड़ा।
रविवार को 1867 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे, 1404 सैम्पलों की जांच की गई। 1355 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 44 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 5 मरीज रिपीट पॉजिटिव पाए गए। जून माह में करीब दो हफ्ते बाद संक्रमित मरीजों का औसत 3 फीसदी के ऊपर गया है।
आज दिनांक की बात करें तो कुल 72 हजार 801 सैम्पलों की जांच की गई है। 4373 अब तक संक्रमित पाए गए है।
50 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे।
रविवार को 50 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अबतक 3235 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब हुए हैं। 937 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
February 18, 2022 गणगौर घाट से लगी नदी किनारे की बस्ती हटाई गई, लोगों का किया गया पुनर्वास
इंदौर : रिवरफ्रंट परियोजना के अंतर्गत शहर के मध्य स्थित सरस्वती नदी के किनारों के विकास […]
June 5, 2017 किसानो को लेकर सी एम की घोषणा के महत्वपूर्ण बिंदु किसान कृषि उपज मंडी में जो उत्पाद बेचते हैं उनका 50% उन्हें अब नकद भुगतान प्राप्त होगा […]
April 6, 2022 इंदौर ग्रामीण के सभी 15 मंडलों में मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री का सुना लाइव सम्बोधन
इंदौर : भाजपा इंदौर ग्रामीण ने पार्टी का स्थापना दिवस, मंडल स्तर पर मनाया। मंत्री तुलसी […]
March 15, 2025 होली पर अग्रवाल समाज ने निकाली फाग यात्रा
इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा इंदौर के समस्त अग्र बंधुओ के लिए द्वितीय फाग […]
July 15, 2022 सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं इंदौर की 13 हजार से ज्यादा शिकायतें
निपटारा नहीं मगर लोग दर्ज किए जा रहे हैं अपनी तकलीफें…
इंदौर : (प्रियंका जैन […]
June 2, 2021 सुकून का अनलॉक : साढ़े तीन फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर, 97 प्रतिशत मरीज हुए रिकवर
इंदौर : अनलॉक शहर का पहला दिन सुकून देने वाला रहा। संक्रमण दर 5 फ़ीसदी से लुढ़ककर साढ़े […]
July 16, 2025 वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक मामले में आरोपी सलोनी पुनः गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच इंदौर लेकर आई आरोपी सलोनी अरोरा को।
फर्जी जमानतदार द्वारा दी गई थी […]