इंदौर : सांसद शंकर लालवानी स्वदेशी के मन्त्र को साकार करने में लगे हैं। स्वदेशी ‘सांसद राखी’ के बाद अब लालवानी ने इको फ्रेंडली ‘वैदिक गणेश’ बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया है। ये गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल हैं और मिट्टी, गोबर से इसे बनाया गया है। साथ ही इसमें तुलसी के बीज, गंगाजल डालकर शास्त्रोक्त तरीके से बनाया गया है।
गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल।
सांसद लालवानी ने ‘वैदिक गणेश’ बिक्री केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कहा कि ये गणेश प्रतिमाएं वैदिक तरीके से बनाई गई हैं और पूर्णतः पर्यावरण के अनुकूल हैं। इनमें मिट्टी, गोबर के अलावा प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
सांसद ने कहा कि इन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी घर पर ही गमले में या बगीचे में किया जा सकता है। इससे बाद में पौधों के रुप में श्रीगणेश का आशीर्वाद मिलता रहेगा।
ये प्रतिमाएं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बनाई गई हैं। गणेश प्रतिमा बनाने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि इससे उनको आय हो सके।
लोक सांस्कृतिक मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण एकता मेहता ने दिया वहीं इस अभियान में सतीश शर्मा, पंकज फतेहचंदानी, विशाल गिदवानी, बंटी गोयल, कमल गोस्वामी, नरेश फुंदवानी, कपिल जैन एवं कृष्णकांत व्यास का विशेष सहयोग रहा।
Related Posts
June 4, 2019 उज्जैन के पुरातन वैभव को सहेजने में जुटे हैं चंद आर्टिस्ट इंदौर कीर्ति राणा । अपने शहर के पुरातन वैभव और संस्कृति को रंग और रेखा के जरिए सहेजने का […]
August 8, 2020 इंदौर में फिर बजी खतरे की घंटी, 8 फीसदी से ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट.. इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ […]
May 19, 2023 सुनील ठाकुर व अनिल गौड़ खेलो इंडिया में तकनीकि अधिकारी नियुक्त
इंदौर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, गवर्मेंट ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश में […]
July 26, 2021 अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा रिंग रोड स्थित पीपल्याहाना ओवरब्रिज
इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्र के अनुमोदन के […]
January 5, 2024 बच्चों ने रामलीला के जरिए जगाया राम भक्ति का अलख
इंदौर : अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने […]
January 17, 2021 झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान की सोमवार को होगी शुरुआत, परिचर्चा सहित आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर : ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा‘ अभियान की सभी तैयारियां रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की […]
August 18, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में मनाया गया भगवती गोदा अंबाजी का प्राकट्य उत्सव
19 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जाएगा 15 दिवसीय झूला उत्सव।
इंदौर : श्री लक्ष्मी […]