पर्यटन व संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेगी ट्रेन पर मप्र की ब्रांडिंग का अनावरण।
गुजरात के गांधीधाम जंक्शन से गरबा एक्सप्रेस होगी रवाना।
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर 24 सितंबर 2022 को शाम 6 बजे गुजरात के गांधीधाम जंक्शन में गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का अनावरण करेंगी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के सहयोग से गुजरात के गांधीधाम और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों, आयोजनों, मेलों की ब्रांडिंग करवाई गई है।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि गरबा एक्सप्रेस गांधीधाम से शाम 6:10 पर निकलेगी औऱ गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से गुजरते हुए हावड़ा स्टेशन पर तीसरे दिन दोपहर 12.55 पर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों से गुजरेगी। इन राज्यों में मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों सहित जल महोत्सव, मांडू उत्सव, स्काई डाइविंग, हॉट एयर बलून जैसी गतिविधियों का भी प्रचार होगा।
Related Posts
July 19, 2020 श्रावण के तीसरे सोमवार पर हँसदास मठ में भोलेनाथ का होगा मनोहारी श्रृंगार इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्रावण मास के शनि प्रदोष के […]
January 2, 2017 अब सपा में चुनाव चिह्न पर ‘कब्जे’ की जंग, बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे मुलायम नई दिल्ली. दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब उसके चुनाव चिह्न पर 'कब्जे' की जंग […]
August 16, 2022 भारत है हमको जान से भी प्यारा..
"मेरा तिरंगा है मेरा अभिमान।
भारत माता में बसती हम बच्चों की जान॥
स्वतन्त्रता का […]
March 2, 2025 निगम मार्केट में सीढियों के स्थान पर अवैध रूप से निर्मित दुकानें व शेड हटाए
निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, 25 से अधिक अवैध शेड हटाए।
निगम आयुक्त शिवम […]
September 28, 2020 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों से कराया गया अवगत
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त […]
January 11, 2023 मप्र में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं – मुख्यमंत्री
पर्यटन एक उभरता हुआ निवेश का क्षेत्र-मंत्री सुश्री ठाकुर।
भारत की अर्थव्यवस्था में […]
November 25, 2024 मनमाना ब्याज वसूल कर पीड़िता को प्रताड़ित करने वाला सूदखोर गिरफ्तार
इंदौर : गरीब महिला से मनमाना ब्याज वसूल कर परेशान करने वाले आरोपी सूदखोर को द्वारकापुरी […]